MP Lesbian Love Story : इंदौर गर्ल को न्यूजीलैंड की लड़की से हुआ प्यार : अब रचाएंगी शादी, ऐसे बिता रहीं लिव-इन लाइफ...

 
image

हेडलाइन देखकर चौंकिए नहीं, यह बिल्कुल सच है। इंदौर से न्यूजीलैंड पढ़ने गई यह लड़की जॉब मिलने के बाद वहीं की हो गई है। उसे न्यूजीलैंड की हमउम्र लड़की पसंद आ गई है और उससे सगाई कर ली है। न्यूजीलैंड वाली लड़की टीचर है, जबकि इंदौर की लड़की का जॉब हॉस्पिटिलिटी से जुड़ा है। अब दोनों शादी करने वाले हैं पर तारीख तय नहीं हुई है। मीडिया ने इन दोनों से बातचीत की लेकिन उन्होंने पहचान उजागर करने से साफ इंकार कर दिया है। हालांकि, वे ऑफ कैमरा बातचीत के लिए राजी हुईं.. तो शुरू करते हैं एक-दूसरे से 12 हजार किलोमीटर दूर जन्मी दो लड़कियों की लव स्टोरी… इसमें आपको इनकी लिव इन लाइफ के बारे में बताएंगे.. शादी और फैमिली प्लानिंग पर क्या सोचा है.. घर कौन चलाता है…एक-दूसरे की कौन सी डिशेज पसंद हैं.. जानिए पूरी कहानी, इन दोनों की जुबानी…

पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड गईं और रिश्ता ऐसे बना लिया…

बात 2018-19 के बीच है। इंदौर की रहने वाली नेहा (परिवर्तित नाम) का सपना अमेरिका में जाकर बसना था। तब अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे और वीजा पॉलिसी को लेकर इश्यू आ गया। ऐसे में हॉस्पिटिलिटी लाइन में करियर बनाने का सोच रही नेहा को अपनी ख्वाहिश अधूरी छोड़नी पड़ी। उसने अन्य देशों के लिए अप्लाई करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। आखिरी ऑप्शन था न्यूजीलैंड। जब कोई रास्ता नहीं बचा था तो उसने इसी को चुन लिया और एडमिशन ले लिया।

2019-20 में उसने पढ़ाई पूरी कर उसने जॉब चुन लिया और वहीं बस गई। फिर कभी इंडिया नहीं आ पाई क्योंकि कोरोना डराने लगा था। इसी बीच मार्च 2020 में न्यूजीलैंड में निकली एक स्पेशल प्राइड परेड में उसकी मुलाकात वहीं की रहने वाली हमउम्र लड़की रोजी से हो गई। दोनों ने बातचीत की लेकिन उनकी एक-दूसरे के प्रति फिलिंग्स कुछ और ही इशारा कर रही थी।

इसके बाद वे दोबारा मिले, तब भी यही हुआ..। वे कुछ-कुछ समझने लगे थे कि हमारी फिलिंग्स साधारण नहीं हैं पर नेचुरल तो हैं। इसी बीच कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। दोनों तब इतने करीब आ गए थे कि दोनों ने लिव इन पार्टनर बनने का रास्ता चुन लिया। पूरे लॉकडाउन वे साथ रहे और जॉब करते रहे..।

यहीं से दोनों की फिलिंग्स एक-दूसरे को रिलेशन में ले आई और कुछ वक्त साथ बिताने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को फिजिकली भी स्वीकार लिया। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली है। शादी के लिए अभी और वक्त एक-दूसरे के साथ गुजारने का फैसला किया है।

इंडियन गर्ल बताती हैं कि ‘ऐसा नहीं है कि मेरी फिलिंग्स में न्यूजीलैंड जाकर कोई बदलाव आया है। पहले भी मुझे महसूस होता था पर खुलकर कभी बता नहीं सकीं। जब परिवार को इस बारे में बताया तो कुछ वक्त उन्होंने रोजी को स्वीकारने में लगाए लेकिन बाद में मान गए। बस एक ही मलाल रहेगा कि मेरे पिता कभी रोजी से नहीं मिल सके।’

ऐसे बिता रहे हैं लिव-इन लाइफ…

कभी किराए का कमरा लेकर साथ रहने वालीं नेहा, रोजी की जोड़ी अब रोजी के घर में रह रही हैं। दोनों के बीच वैसी ही अंडरस्टैंडिंग है, जैसे पति और पत्नी के बीच होती है। झगड़े भी होते हैं और एक-दूसरे रूठने पर मनाते भी हैं। लेकिन इसी रूठने मनाने के कारण उनकी अंडरस्टैंडिंग समझ गए कि हम दोनों की फिलिंग्स और रिएक्शंस एक-दूसरे के लिए लगभग एक जैसे हैं। जैसे कि…

घूमने कहां जाना है, यह कौन तय करता है : वीकैंड पर घूमने कहां जाना है, दोनों कभी इसकी पसंद, कभी उसकी पसंद.. से तय करते हैं।

घर में आज खाना कौन बनाएगा : घर में खाना बनाने में नेहा आगे है और उसके हाथ की आलू-मटर की सब्जी रोजी को सबसे ज्यादा पसंद है। रोजी के हाथ की बनी शक्शुका ( मिक्स वेज के ऊपर अंडा डालकर बनाते है) नेहा को खूब भाती है। दिलचस्प यह है कि न्यूजीलैंड जाकर नेहा नॉन वेजिटेरियन हो गईं जबकि रोजी फुल वेजिटेरियन है।

कुछ लाना है तो खर्च कौन करेगा : नेहा बताती हैं कि यह अंडरस्टैंडिंग हमारे के लिए पहले दिन से ही है। हम अपना-अपना कमाते हैं और खर्च भी अपना-अपना करते हैं। जब कोई एक ही चीज लेनी होती है जो दोनों के यूज में आएंगी तो 50:50 मिलाकर खरीदते हैं या खर्च करते हैं। लॉकडाउन में किराया भी ऐसे ही चुकाते थे।

करियर और फैमिली प्लानिंग के सवाल

नेहा कहती हैं कि हमने सगाई कर ली है। अभी कम से कम दो साल करियर पर ध्यान देना है, ग्रोथ करना है। उसके बाद शादी पर विचार करेंगे। खुद का घर हो। न्यूजीलैंड में ही रहना चाहती हूं। वहां साढ़े आठ घंटे यानी साढ़े आठ घंटे ही काम करना हाेता है, उसमें भी तीन ब्रेक और सटरडे, संडे छुट्‌टी है। इंडिया में क्या वर्क कल्चर है, ये सब जानते हैं। वे कहती हैं कि सगाई हुई पर अभी फैमिली प्लानिंग को लेकर कुछ सोचा ही नहीं है। वक्त आएगा तो देखा जाएगा।

अमेरिका का वीजा नहीं मिला इसलिए जाना पड़ा न्यूजीलैंड

इंडियन लड़की अपनी पढ़ाई और सेटल होने के लिए विदेश जाने वाली थी। सालों पहले ही ये बात उन्होंने तय कर ली थी और अमेरिका सहित कई अन्य देशों को लेकर प्लानिंग की। इस प्लानिंग में न्यूजीलैंड सबसे लास्ट ऑप्शन था। इंडियन लड़की की पहली प्रायोरिटी अमेरिका जाने की थी लेकिन उस वक्त के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा की नीतियों में बदलाव कर दिए थे। इस वजह से इंडियन लड़की अमेरिका नहीं जा सकी और आखिरकार सबसे लॉस्ट ऑप्शन न्यूजीलैंड को ही चुनना पड़ा था। न्यूजीलैंड में इसकी मुलाकात उसके भावी जीवनसाथी से हो गई और उसकी जिंदगी बदल गई। इंडियन लड़की ने ये इच्छा जताई है कि वह इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्यू भी बोलना चाहती हूं, वर्ना रोजी नहीं मिलती।

न्यूजीलैंड की लड़की बना लेती है इंडियन चाय

इंडिया आने के बाद उन्होंने यहां कई जगह एक्सप्लोर की। इंडियन फूड भी न्यूजीलैंड की लड़की को चखाया जो इन्हें काफी पसंद भी आया। इंडियन लड़की चार साल बाद इंडिया आई वहीं न्यूजीलैंड की लड़की ने भी ऐसा स्वाद पहली बार ही टेस्ट किया। इंडियन लड़की ने उसे ये बताया था कि जो अपने ने इंडियन फूड वहां खाया है वह अच्छा है, लेकिन यहां का इंडियन फूड बहुत ही अच्छा है। इंदौर के छप्पन दुकान पर सबसे पहले जॉनी हॉट डाग खिलवाया। न्यूजीलैंड की लड़की ने इंडियन चाय बनाना तक सीख लिया। वह अब अपनी इंडियन फैमिली के चाय बना लेती है। अब वह टूटे फूटे शब्दों में हिंदी बोलना भी सीख गईं हैं।

इंडिया आए तो इंडियन फैमिली ने किया जोरदार स्वागत

अब ये कपल चार साल बाद इंडिया आया। इस कपल के इंडिया में आने के बाद इंडियन फैमिली ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। दोनों को हार पहनाए, ढोलक पर डांस भी किया। इस वेलकम में फैमिली और इंडियन लड़की के कुछ खास दोस्तों ही इसमें शामिल हुए। घर में पूजा भी रखी गई। खुशी-खुशी फैमिली और फ्रेंड्स ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार किया। सभी मिले बातें की। सभी ने उनके बारे में जाना। इसमें खास बात यह रही कि इंडियन लड़की मां ने बेटी का पूरा सपोर्ट किया और आगे भी करेंगी। उनका कहना है कि मेरे बच्चे जैसी जिदंगी जीना चाहते है वह जी सकते है उसमें कोई इंटरफेयर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मैं तो अपने बच्चों का सपोर्ट करुंगी क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने आगामी दो साल बाद इंडिया में ही धूमधाम से शादी करने की भी बात कहीं।

इंडियन ट्रैफिक का लिया मजा

फिलहाल कपल इंडिया में ही घूम रहे हैं और हाल में ही इंदौर आए थे। अलग-अलग वक्त कभी दिन में तो कभी रात में सड़कों पर गाड़ी से घूमने भी निकल जाते हैं क्योंकि न्यूजीलैंट में घूमना, वहां का माहौल सब कुछ इंडिया से बहुत अलग है। यहां पर इंडियन लड़की ने उसे कई चीजें बताई जो इंडिया के लिए तो सामान्य है, लेकिन इस विदेशी लड़की के लिए चौंकाने वाली है। क्योंकि यहां उसने एक बाइक पर चार-चार लोगों को बैठे देखा। रोड ट्रांसपोर्ट व्हीकल पर लोगों को लटके हुए देखा। जैसे देख उसने भी ऐसा करने की इच्छा जाहिर की। इंडिया में रात में सड़कों पर घुमने के दौरान उन्हें ये एहसास भी हुआ कि यहां स्ट्रीट डॉग्स भी है।

इंडियन रीति-रिवाज से शादी

इस कपल की शादी को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। इंडियन लड़की नेहा की मम्मी का कहना है कि उनकी इच्छा है कि इंडियन रीति-रिवाज के साथ वह इंडिया में ही उनकी शादी करना चाहती है। वहां के रीति-रिवाज और इंडियन रीति-रिवाज में अंतर है। वहीं इंडियन गर्ल की भी इच्छा है कि वह अपनी शादी में घोड़ी पर बैठकर जाए। पहले भी वह इस बारे में सोचती थी कि आखिर लड़का ही क्यों घोड़ी पर बैठकर आता है लड़की भी घोड़ी पर बैठकर आ सकती है। इसी वजह से वह अपनी शादी में घोड़ी पर बैठकर शादी में आएगी।

दोनों फैमिली की बात करें तो उनके लिए बहुएं भी अलग-अलग हैं। यानी इंडियन फैमिली के लिए विदेशी लड़की बहू हो गई हैं तो न्यूजीलैंड में उनके लिए इंडियन गर्ल बहू है। हालांकि इंडियन गर्ल न्यूजीलैंड की लड़की से उम्र में मामूली बड़ी है।

फैमिली को भी सेटल करना चाहती है

इंडियन लड़की ने बताया कि वह अपने फैमिली मेंबर यानी भाई, बहन को भी सेटल करना चाहती है। अगर न्यूजीलैंड में उन्हें जरुरत लगी या इंडिया में भी उन्हें कुछ जरुरत लगती है तो वह अपना पूरा सहयोग करेंगी। फिर चाहे बिजनेस सेटअप करने की बात हो या फिर कोई अच्छी कंपनी में जॉब की। वह अपना पूरा प्रयास करेंगी।

Related Topics

Latest News