इंदौर में नव विवाहित युवती ने किया सुसाइड : व्हाट्सएप पर लगाया था सैड स्टेटस, 3 महीने पहले हुई थी शादी

 

सराफा में हुई पहचान, कर लिया शादी का फैसला

आज के युग में लड़का-लड़की खुद ही एक दूसरे को पसंद कर शादी रहने का मन बना लेते हैं. सोशल मीडिया के जमाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं जोरों शोरों पर बनी रहती हैं ठीक उसी तरह नव नवेली दुल्हन दीपशिखा के बारे में हम आपसे बात करने जा रहे हैं जी हां और कोई इंदौर के खजराना में रहने वाली दीपशिखा शादी करके एक नए जीवन जीने की ललक में अपने पति के साथ आगे बढ़ती हैं लेकिन नहीं..... यहां पर ऐसा नहीं होता है,

 तो चलिए आप को लेकर चलते हैं नई नवेली दुल्हन दीपशिखा और पति के बारे में बताने ..।

दीपसीखा

सराफा मार्किट में हुई पहचान

दीप शिखा, हां यही नाम तो था उसका जब वो पहली बार शुभम शर्मा से मिली थी। दोनों की जान पहचान सराफा क्षेत्र में हुई थी। दीप शिखा मेंहदी आर्टिस्ट का काम करती थी। काम के दौरान उसकी सराफा में कैफे संभालने वाले शुभम से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कब उसका नाम दीप शिखा से सिर्फ दीप रह गया, उसे भी पता नहीं चला। शुभम ने ही तो उसके नाम को सिर्फ 'दीप' कर दिया था। वो कहता था, इतने चमकदार चेहरे वाली लड़की के नाम में शिखा की क्या जरुरत। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शुभम मूलत: ग्वालियर के मुरार इलाके का रहने वाला है। वो पिछले कई सालों से इंदौर में अपने परिवार से अलग रह रहा था। शुभम ने कुछ दिन पहले सूदखोरों से फिर से विवाद होने पर दीप शिखा की मां संतोष को छत्रीपुरा वाला फ्लैट खाली करवाकर उसकी मालगंज इलाके में किराए से कमरा दिला दिया था। आखिर ऐसा क्या था, जिसके चलते सूदखोर कर रहे थे परेशान...

deepsikha

यह है पूरा मामला

शहर के खजराना इलाके के आशा नगर में रहने वाली वाली दीप शिखा शर्मा (30) ने गुरुवार रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। शुक्रवार उसका पोस्टमार्टम किया गया। देर शाम पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए। उसकी मां संतोष ने मृतका के पति शुभम पर प्रताड़ना और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब पति शुभम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पति शुभम ने ही सबसे पहले दीप शिखा को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से अब पुलिस की पूरी जांच परिवार के बयानों और दीप शिखा के मोबाइल पर टिक गई है। ​​​​​​

deepsikha

कर्ज से परेशान बड़े भाई ने भी किया था सुसाइड

दीप शिखा के पिता की काफी साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। दीप शिखा के बड़े भाई पीयूष ने भी कर्ज के चलते कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इस समय दीप शिखा अपने परिवार के साथ लोधीपुरा इलाके में रहती थी। सूदखोरों के कारण वो यहां से घर खाली कर वह अपनी मां के साथ छत्रीपुरा इलाके के फ्लैट में रहने आ गई। यहां भी भाई के कर्ज को लेकर दीप शिखा और मां संतोष को सूदखोर परेशान करते रहे। अब बात दीप के सुसाइड की...

तीन दिन से डाल रही थी सेड स्टेटस

दीप शिखा के परिचित लोगों ने बताया कि वह तीन दिन से अपने मोबाइल पर सेड स्टेटस डाल रही थी। उसके कई दोस्तों ने उससे इस बारे में पूछा भी था। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया था। दीप शिखा एक दिन पहले ही अपनी मां के घर से पति शुभम के पास आई थी।

पति से हुई थी कहासुनी

दीप शिखा की मां के अनुसार उनकी बेटी के पति के घर वापस लौटने से एक रात पहले दोनों के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related Topics

Latest News