कांग्रेस नेता RAHUL GANDHI को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी, दुकान पर अज्ञात लेटर मिलने से हड़कंप

 
IMAGE

bharat jodo yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में जान से मारने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात लेटर पहुंचा है, जिसमें राहुल की खालसा स्टेडियम (Khalsa Stadium) में होने वाली सभा में हमला करने की बात लिखी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी (cctv) फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। एडिशनल डीसीपी प्रंशात चौबे (Additional DCP Prashant Chow) ने मामले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम
इंदौर में 28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा (bharat Jodo Yatra) महू दशहरा मैदान ग्राउंड से शुरू होकर AU सिनेमा (इंदौर) आएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक यात्रा यहां से चोइथराम अस्पताल (Choithram Hospital) के सामने से होते हुए माणिकबाग से कलेक्टर चौराहे पर जाएगी। कलेक्टर चौराहे से यात्रा कांग्रेस कार्यालय के सामने से होकर गुजरते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी कार से खालसा कॉलेज जाएंगे। यहां पर राहुल गांधी रात रुकेंगे।

डीसीपी इंटेलीजेंस रजत सकलेचा ने इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि की है। पत्र उज्जैन से आना बताया जा रहा है। प्रेषित में एक विधायक का नाम लिखा होना बताया है।

IMAGE


गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 24 अक्टूबर से शुरू होगी। पुलिस आसपास के टीवी फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में खालसा कालेज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए जाने पर पंजाब के कीर्तनकार ने आलोचना की थी। साथ ही कहा था कि वह फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 30 नवंबर को बड़ा गणपति चौराहे (Ganpati Chauraha) से यात्रा शुरू होगी, जो जिंसी चौराहे से होकर किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे (Marimata Square) पहुंचेगी। यहां से यात्रा बाणगंगा रोड (Banganga Road) पर आगे बढ़ेगी और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Congress MLA Sanjay Shukla) के घर के सामने से गुजरेगी। यहां से यात्रा आगे बढ़कर अरबिंदो अस्पताल से होते हुए सेंट्रल जेल के सामने रुकेगी। यहां मॉर्निंग ब्रेक होगा। इसके बाद यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। खास बात यह है कि राहुल गांधी की यात्रा जब कांग्रेस कार्यालय से गुजरेगी, तब राहुल गांधी कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय में आएं या फिर कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही कुछ देर के लिए रुक जाएं, इसके लिए भी कांग्रेस नेता प्रयास कर रहे हैं।

इंदौर में शहर कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी कर रही है। विधानसभा के अनुसार प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के जीते-हारे पार्षदों को, मंडलम और ब्लॉक अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मैपिंग की है, जिसमें कौन-कहां राहुल गांधी का स्वागत करेगा, ये शामिल है।

Related Topics

Latest News