MP News : हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित दंपति शिलांग में लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं : परिवार ने ₹5 लाख इनाम की घोषणा की
May 30, 2025, 11:04 IST

राज्य ब्यूरो,इंदौर। शिलांग में लापता शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का छह दिन बाद भी पता नहीं चला। बुधवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरा और खोजी श्वान खाई में उतारा मगर बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। नवदंपती करीब चार हजार सीढ़ियां नीचे उतरे थे। लौटने में ढाई हजार सीढ़ियां चढ़ी और अचानक गायब हो गए। उनकी अंतिम लोकेशन भी इसी जगह की मिली है।
मुख्य बिंदु:
- लापता दंपति: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, जो 11 मई को विवाह बंधन में बंधे थे, हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 23 मई को उनकी अंतिम लोकेशन शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावलाखाइत गांव में ट्रेस हुई थी।
- लावारिस स्कूटी: स्थानीय लोगों को 23 मई को सोहरारीम गांव में एक लावारिस टू-व्हीलर मिला, जो जांच में कपल द्वारा किराए पर ली गई स्कूटी निकली। यह स्कूटी एक खाई के पास स्थित थी, जो क्षेत्र में एक रिसॉर्ट के निकट है जिसे अपराधियों का अड्डा माना जाता है।
- सर्च ऑपरेशन: ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम के अनुसार, कपल को खोजने के लिए 50 से अधिक लोगों की टीमें बनाई गई हैं, जिनमें स्थानीय ग्रामीण, विलेज डिफेंस पार्टी के सदस्य और पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी 10-10 लोगों के समूह में जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
- परिवार की पहल: परिजनों ने गूगल मैप के जरिए लोकेशन ट्रैस कर रेंटल एजेंसी से संपर्क किया, जिससे स्कूटी की जानकारी मिली। परिवार ने दंपति का पता बताने वालों को ₹5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
- सरकारी हस्तक्षेप: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर चर्चा कर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही का अनुरोध किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री से बात की है।