जबलपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या : पुलिस हिरासत में 4 लोग, पुरानी रंजिश और जमीन कब्जे का मामला

 
IMAGE

जबलपुर जिले के मझौली थाना के लुहारी गांव में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रंगपंचमी की देर रात की बताई जा रही है। मझौली पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की यह वारदात सरपंच चुनाव की रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर हुई है।

IMAGE

0पु0लिस के मुताबिक कंचन यादव (50) भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष थे। वह रंगपंचमी के मौके पर रविवार रात लुहारी गांव में कुछ लोगों के यहां बैठने गए हुए थे। यहां से वह जब अपने घर के लिए कार से रवाना हुए। तभी रास्ते में पहले से मौजूद 10 से 12 अज्ञात हमलावरों ने सामने से आकर गाड़ी रुकवाई। साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कार में सवार कंचन यादव के सीने और कमर में गोलियां लग गई। आनन - फानन में कंचन को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यादव समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ा .. मारपीट हुई

अचानक कंचन यादव पर हुए हमले से कार में सफर कर रहे उनके समर्थक कार से कूंदकर हमलावरों से भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। इससे तीन लोग घायल हो गए। लेकिन, कंचन यादव के समर्थक इस आपा-धापी के बीच कुछ हमलावरों को पकड़ने में सफल रहे। भाजपा नेता के भतीजे राहुल यादव ने बताया हत्या सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर को गई हैं। गांव में शासकीय भूमि को कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया था, जिसे लेकर दूसरा पक्ष नाराज था। फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Related Topics

Latest News