MP LIVE UPDATE : जबलपुर हाईकोर्ट ने भोजपुरी गायिका नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से किया इनकार

 
fhh

जबलपुर हाईकोर्ट ने भोजपुरी गायिका नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब पूर्ण अधिकार नहीं होता। पिछले दिनों नेहा सिंह ने सीधी पेशाब कांड पर विवादित पोस्ट किया था। इसमें एक व्यक्ति एक दूसरे शख्स पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा था। पेशाब करने वाले शख्स ने सफेद शर्ट बना था। पास में ही खाकी निक्कर पड़ी नजर आ रही थी। इसके बाद भोपाल में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। शनिवार को जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की बेंच में सुनवाई हुई।

इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में संयुक्त संचालक गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में एमजी रोड पुलिस ने शनिवार को अनिल कुमार गर्ग (संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा, इंदौर) को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर (ऑडिट) और असिस्टेंट ऑडिटर को गिरफ्तार किया था। ये दोनों निगम में लोकल ऑडिट विभाग में पदस्थ थे। इन सभी का काम बारीकी से ऑडिट करना था, लेकिन ये खुद ही घोटाले में लिप्त पाए गए।

रीवा में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत

रीवा में शनिवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। इसमें चार लोग जिंदा जल गए। चारों की मौके पर मौत हो गई। घटना शाम 5:30 बजे चोरहटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 पर हुई।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सतना की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। साथ ही, शवों को ट्रक से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

75 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड

ग्वालियर में 75 साल के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ ने शनिवार की दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। यह पूरा मामला कंपनी थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी का है। अशोक सिंह राठौड़ बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर के पिता थे। गोली मारने के बाद परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Topics

Latest News