LIVE REWA CHUNAV 2022 : शाम 5 बजे तक रीवा में 62% मतदान, प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी, 20 को आएगा परिणाम

 

LIVE REWA CHUNAV 2022 : शाम 5 बजे तक रीवा में 62% मतदान, प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी, 20 को आएगा परिणाम

REWA NEWS : रीवा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई हैं। शाम 5 बजे तक रीवा में 62% मतदान हो चुका है। जिसमें 64% पुरुषों ने और 59.69% महिलाओं ने मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि अंतिम चरण में रीवा नगर निगम सहित 9 नगर परिषदें हैं। जिसमे गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट व डभौरा नगर परिषद शामिल है। 10 जगहों पर ईवीएम के माध्यम से वोटिंग कराई जा रही है। सभी जगह मतदान का शुभारंभ सुबह 7 बजे से हुआ है। जबकि समापन शाम 5 बजे किया जाएगा। मतगणना व परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को होगी।

LIVE REWA CHUNAV 2022 : शाम 5 बजे तक रीवा में 62% मतदान, प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी, 20 को आएगा परिणाम

महापौर के 13, पार्षद के 838 प्रत्याशी

रीवा नगर निगम में महापौर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं 45 वार्डों से 217 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए चुनावी समर में उतर गए है। वहीं 9 नगर परिषदों में 15-15 वार्ड है। ऐसे में 45+, 15×9=135 ओवरहाल 180 वार्डों में पार्षद पद के लिए 838 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं।

वार्डों की संख्या

- रीवा नगर निगम में- 45

- गोविंदगढ़ नगर परिषद में- 15

- गुढ़ नगर परिषद में- 15

- सिरमौर नगर परिषद में-15

- बैकुंठपुर नगर परिषद में- 15

- त्योंथर नगर परिषद में- 15

- मनगवां नगर परिषद में- 15

- सेमरिया नगर परिषद में- 15

- चाकघाट नगर परिषद में- 15

- डभौरा नगर परिषद में- 15

मतदान केन्द्र

- रीवा नगर निगम में- 232

- गोविंदगढ़ नगर परिषद में- 15

- गुढ़ नगर परिषद में- 15

- सिरमौर नगर परिषद में- 15

- बैकुंठपुर नगर परिषद में- 15

- त्योंथर नगर परिषद में- 17

- मनगवां नगर परिषद में- 15

- सेमरिया नगर परिषद में- 16

- चाकघाट नगर परिषद में- 15

- डभौरा नगर परिषद में- 25

मतदाता

- रीवा नगर निगम में- 171229

- गोविंदगढ़ नगर परिषद में- 8161

- गुढ़ नगर परिषद में- 20120

- सिरमौर नगर परिषद में- 10574

- बैकुंठपुर नगर परिषद में- 8488

- त्योंथर नगर परिषद में- 12192

- मनगवां नगर परिषद में- 9047

- सेमरिया नगर परिषद में- 11999

- चाकघाट नगर परिषद में- 8791

- डभौरा नगर परिषद में- 16956

पार्षद पद के उम्मीदवार

- रीवा नगर निगम में - 217

- गोविंदगढ़ नगर परिषद - 58

- गुढ़ नगर परिषद -75

- सिरमौर नगर परिषद -67

- बैकुंठपुर नगर परिषद -66

- त्योंथर नगर परिषद -84

- मनगवां नगर परिषद -58

- सेमरिया नगर परिषद -63

- चाकघाट नगर परिषद -55

- डभौरा नगर परिषद -95

Related Topics

Latest News