REWA CHUNAV : हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी नगर परिषद में समय खत्म होने तक 73.46 फीसदी मतदान​​

 

REWA CHUNAV : हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी नगर परिषद में समय खत्म होने तक 73.46 फीसदी मतदान​​

रीवा जिले में समय खत्म होने तक 73.46 फीसदी मतदान हुआ। नगरीय निकाय के पहले चरण में यहां के हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी नगर परिषद में चुनाव हुए। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.20 तो वहीं पुरुष मतदान प्रतिशत 72.78 रहा। यहां अन्य लोगों ने एक भी वोट नहीं डाला। पिछली बार हुए नगरीय निकाय के चुनावों के मुकाबले इस साल का मतदान प्रतिशत 4 फीसदी कम है। साल 2015 में हुए चुनावों में इन तीनों नगर परिषदों में कुल 77.46 फीसदी मतदान हुआ था। हनुमना नगर परिषद में कुल 75.60% मतदान हुआ। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 75.99 तो वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.26 रहा। पिछले बार की तुलना में यह 3 प्रतिशत कम है। साल 2015 में हनुमना में कुल 78.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 79.23 तो वहीं पुरुषों का 77.47 फीसदी रहा था। मऊगंज में इस बार कुल 73.03 फीसदी मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 74.20 और पुरुषों ने 72.78 प्रतिशत वोट डाले। वहीं पिछली बार यहां कुल 77.16 प्रतिशत मतदान हआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 77.78 और पुरुषों का 76.59 फीसदी रहा था। नईगढ़ी में कुल 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 74.01 तो पुरुषों ने 69.08 प्रतिशत वोट डाले। पिछली बार की तुलना में यह 6 फीसदी कम है। 2015 में यहां कुल मतदान प्रतिशत 76.96 रहा था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 79.56 और पुरुषों का 74.58 रहा था।

समय खत्म होने तक का मतदान प्रतिशत

निकाय मतदान प्रतिशत
नईगढ़ी 71.49%
हनुमना 75.60%
मऊगंज 73.03%
कुल 73.46%

रीवा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 जुलाई की सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि 15-15 वार्डों वाले नईगढ़ी नगर परिषद, मऊगंज नगर परिषद और हनुमना नगर परिषद के प्रथम चरण में 45 पार्षद पद के लिए 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमे हनुमना से 81, मऊगंज से 66 और नईगढ़ी में 52 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

प्रथम चरण के चुनाव में 57 पोलिंग बूथ बने थे। इनमे नईगढ़ी में 15, मऊगंज में 25 और हनुमना में 17 केन्द्र शामिल थे। तीनों जगहों पर 33717 मतदाताओं ने वोटिंग में भाग लिया। नईगढ़ी नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 11355 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमे 5735 पुरुष व 5620 महिला मतदाता शामिल थे। जबकि मऊगंज नगर परिषद के चुनाव में 13466 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 7051 पुरुष व 6415 महिला वोटर हैं। इसी प्रकार हनुमना नगर परिषद में मतदाता 8896 हैं। यहां 4568 पुरुष व 4337 महिला वोटर हैं। बुधवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। तीनों जगहों पर वोटिंग ईव्हीएम के माध्यम से कराई गई। मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालयों में बनें स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम को सुरक्षित रखा दिया जाएगा। इनकी गणना एवं परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को की जाएगी।

नगर परिषद हनुमना

वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 अनारक्षित रामबाबू गुप्ता सफरूद्धीन अंसारी
2 अनारक्षित सुनील गुप्ता रावेन्द्र सिंह
3 अजा महिला सुनीता भारती चन्द्रकली प्रजापति
4 ओबीसी मोहनलाल कचेर रमेश जायसवाल
5 अजा राजेश कुमार कोल भाई लाल कोल
6 अजा सुरेश दीपांकर गणेश प्रसाद साकेत
7 अजजा महिला निर्मला कोल गुलाब कली कोल
8 अनारक्षित रामकृष्ण मिश्रा आशुतोष उर्फ सोनू गुप्ता
9 अनारक्षित ओमप्रकाश गुप्ता हरीनारायण गुप्ता
10 अनारक्षित महिला नम्रता गुप्ता रीता गुप्ता
11 अनारक्षित महिला सत्यभामा गुप्ता शरद गुप्ता
12 अनारक्षित महिला पूनम गुप्ता रानी मिश्रा
13 ओबीसी कमला सेन शकुंतला सेन
14 अनारक्षित उग्रसेन तिवारी श्रीकांत मिश्रा
15 अजजा महिला फूलकली आदिवासी उषा कोल

नगर परिषद मऊगंज

वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 अनारक्षित रामदरश पटेल जेबलाल पटेल
2 अजा महिला मानवती साकेत कुसुमकली साकेत
3 ओबीसी महिला करूणा पटेल ममता चौरसिया
4 अनारक्षित बृजेश सोनी कृष्णदास चौरसिया
5 अनारक्षित राजेश गुप्ता शाहिर असलम अन्नू
6 अजा राजबहोर बंसल अभयराज बंसल
7 अनारक्षित बालकदास गुप्ता विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
8 ओबीसी राजेश सर्राफ जियाउद्दीन खान
9 ओबीसी महिला वीरती ताम्रकार विमला जायसवाल
10 अनारक्षित महिला बतूरून निशा रेशमा खान
11 अजा ठाकुरदीन कोल उमेश कोल
12 अनारक्षित महिला सुमनलता तिवारी शीला द्विवेदी
13 अजा महिला सरोज कोरी मुन्नीबाई प्रजापति
14 अनारक्षित सपना मिश्रा रामेश्वरदत्त मिश्रा
15 अनारक्षित महिला गायत्री मिश्रा सरला​ द्विवेदी

नगर परिषद नईगढ़ी

वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 अनारक्षित रामदयाल शर्मा मो.शरीफ
2 अजजा ​महिला सरोज कोल संगीता कोल
3 अनारक्षित अशोक पटेल अमित कुमार पटेल
5 अनारक्षित रामदरश पटेल शेषमणि पटेल
5 अनारक्षित महिला उषा देवी पटेल अजीता पटेल
6 ओबीसी महिला सुनीता पटेल सुनीता देवी
7 अनारक्षित रतनलाल मिश्रा राजकुमार सिंह
8 ओबीसी महिला मधु तोमर रामबती
9 अनारक्षित महिला नागिता गुप्ता चन्द्रकुमारी मिश्रा
10 अनारक्षित हर्षवर्धन सिंह सूर्यपाल सोनी
11 ओबीसी नसीम खान सिराजुलहक
12 अनारक्षित महिला माया वर्मा मिलदुन्निशा
13 अजा महिला तेरसी बसोर स्मिता बसोर
14 अजा रामा कोल राजेश कोल
15 अजा समयलाल साकेत राजकुमारी साकेत

​​​​​एक नजर में जानिए सब कुछ

वार्डों की संख्या
- नईगढ़ी में 15
- मऊगंज में 15
- हनुमना में 15

मतदान केन्द्र
- नईगढ़ी में मतदान केन्द्र 15
- मऊगंज में मतदान केन्द्र 25
- हनुमना में मतदान केन्द्र 17

मतदाता
- नईगढ़ी में मतदाता 11355
- मऊगंज में मतदाता 13466
- हनुमना में मतदाता 8896

REWA NEWS MEDIA : REWA ELECTIONS NEWS : REWA CITY LIVE : REWA LATEST NEWS : TODAY ELECTIONS REWA : LIVE REWA NEWS : MP NEWS 

Related Topics

Latest News