REWA : करवा चौथ पर पत्नी ने पति पर फेंका खौलता हुआ पानी : जानिए क्या थी वजह ....

 

REWA : करवा चौथ पर पत्नी ने पति पर फेंका खौलता हुआ पानी : जानिए क्या थी वजह ....

रीवा। एक तरफ देश भर में महिलाएं अपने पति की सलामती एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर करवा चौथ का कठिन उपवास रखे थीं। वे चंद्रमा के साथ ही पति की पूजा आराधना कर रही है तो वहीं रीवा के गढ़ थाना के लालगांव चौकी अंतर्गत पचोखर गांव में नाराज पत्नी ने सो रहे पति पर खौलता हुआ पानी डाल उसे झुलसा दिया।

करवा चौथ पर पत्नी ने पति को गर्म पानी से झुलसाया

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते नाराज पत्नी ने पति को ऐसी सजा दी कि सुनने वालों के रौगटे खड़े हो गए। घटना में गंभीर रूप रूप से झुलसे 60 वर्षीय श्यामसुंदर तिवारी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्यामसुदर शनिवार की रात सो रहा था। रात लगभग 12 बजे उसकी पत्नी को जाने क्या सूझी की वह सो रहे पति पर खौलता हुआ गरम पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गया। वृद्ध की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य तथा पड़ोस के लोग पहुच गए। घटना को लेकर लालगांव चौकी प्रभारी यूबी किन्ड्रो ने बताया कि घटना जानकारी प्राप्त हुई है और मामले में जांच की जा रही है।

महिला के द्वारा सो रहे पति पर जिस तरह से खौलता हुआ पानी डालकर उसे झुलसाया गया है। लोग इस घटना को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के व्यवहार एवं उसके आचारण से परेशान रहती है। शायद यही वजह है कि उसने इस तरह का कदम उठा लिया। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Related Topics

Latest News