MP : रिश्ते के मामा ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म, हत्या का भी किया प्रयास
Dec 12, 2020, 18:45 IST
सिंगरौली। नावानगर थाना क्षेत्र में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बच्ची से रिश्ते के मामा ने ही दुष्कर्म किया है। आरोपी ने बच्ची की हत्या का भी प्रयास किया था। मासूम को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।