MP : CM शिवराज ने युवाओं को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा : अब 12वीं पास पर मिलेगा दो करोड़ का लोन, 3 % ब्याज भी भरेगी सरकार

 

MP : CM शिवराज ने युवाओं को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा : अब 12वीं पास पर मिलेगा दो करोड़ का लोन, 3 % ब्याज भी भरेगी सरकार

मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार अब मध्यप्रदेश के 12वीं पास को 2 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा। इसमें 18 से 40 उम्र के लोग शामिल होंगे। यही नहीं मार्जिन मनी के बजाय 3 % ब्याज सरकार भरेगी। साथ ही, बिजली बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सोमवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

दमोह में असिस्टेंट इंजीनियर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दमोह के जनपद कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री जीडी अहिरवाल को सागर लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। उनके खिलाफ बालाकोट पंचायत के सरपंच के बेटे ने शिकायत की थी। आरोपी ने कपिलधारा कूप, गौशाला और नर्सरी निर्माण कार्य के एवज में कमीशन मांगा था।

इंदौर के राजबाड़ा में दुकान में लगी आग

इंदौर के राजबाड़ा की एक दुकान में आग लग गई। आग अग्रवाल जनरल स्टोर में लगी। लपटों और धुएं से स्टोर की इमारत घिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं। 

राज्यमंत्री की फॉलो गाड़ी से वृद्धा घायल, मंत्री खुद अस्पताल पहुंचे

अशोकनगर में कोलुआ रोड पर राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह की फॉलो गाड़ी के सामने एक वृद्ध महिला आ गई। इससे वह घायल हो गई। इसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, मंत्री खुद देखने पहुंचे। वृद्ध महिला का उपचार कराया और वृद्ध महिला की आर्थिक सहायता भी की है । महिला का नाम चतरो बाई है। वह अपने पोते को स्कूल लेने जा रही थी। इसी दौरान वह हादसे के शिकार हो गई। 

सतना में करंट से बाघ की मौत

सतना वन मंडल अंतर्गत सिंहपुर रेंज की अमदरी बीट में टाइगर का शिकार हुआ है। धान के एक खेत में करंट फैला कर बाघ का शिकार किया गया है। खबर है कि बाद में बाघ का सिर भी काट लिया गया है। जिस जगह टाइगर का शिकार हुआ है वह सतना वनमंडल के बरौंधा रेंज से 7 किमी की दूरी पर है। बाघ पन्ना से माइग्रेट होकर 20 दिन पहले सतना वन मंडल की सीमा में घुसा था। उसके कॉलर आईडी भी लगी हुई थी। वन अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, सभी ने अपने फोन बंद कर रखे हैं। 

भाजपा उपचुनाव जीतकर ही दिवाली मनाएगी: मंत्री कमल पटेल

छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि खंडवा के उपचुनाव में बीजेपी पिछले बार से ज्यादा 4 लाख रिकार्ड मतों से जीतेगी। कांग्रेस का सफाया होगा। भाजपा प्रदेश में हुए उपचुनावों में चारों सीट में जीत हासिल कर कल ही दीवाली मनाएगी। कमलनाथ ने धोखा देकर सरकार बनाई थी, इसलिए जनता ने उन्हें धक्का दिया था। इसलिए इन्हें फिर धक्का मिलेगा। सचिन बिड़ला कांग्रेस से भाजपा में इसलिए आए, क्योंकि कांग्रेस विकास नहीं करवा पाई। कांग्रेस के लोगों का ही इन पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस का सफाया होगा। 

देवास में करंट लगने से युवक की मौत

देवास में अपने खेत पर गाय बांधने गए एक युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। रितेश सिंह पिता कमलसिंह बैस (20) निवासी कैलादेवी देवास हालमुकाम विजयागंज मंडी बजेपुर सुबह 8 बजे अपने खेत पर गाय बांधने गया था। इस दौरान वहां पहले से नीचे गिरे बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंचे जहां वह मृत अवस्था में मिला।

जबलपुर: पुलिस ने 21 लाख के मोबाइल लोगों को लौटाए

जबलपुर में धनतेरस के पहले 161 लोगों की दिवाली मनी। पुलिस ने 21 लाख रुपए के गुम मोबाइल तलाश लिए। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने 161 मोबाइल लोगों को लौटाए।

रतलाम: मूर्ति हटाने पर पाटीदार समाज में आक्रोश

रतलाम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन जावरा के रोजाना गांव में प्रशासन द्वारा मूर्ति हटाए जाने को लेकर पाटीदार समाज में आक्रोश है। कलेक्टोरेट पहुंचे पाटीदार समाज के लोगों ने जावरा एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

Related Topics

Latest News