REWA : प्यार में पागल पत्नी : पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, पहले पति के बच्चों को साथ में रखने पर होता था विवाद; बच्चे को ऐसी लात मारी की मौके पर हो गई मौत

 

REWA : प्यार में पागल पत्नी : पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, पहले पति के बच्चों को साथ में रखने पर होता था विवाद; बच्चे को ऐसी लात मारी की मौके पर हो गई मौत

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत गुढ़ रोड स्थित अमिरती गांव में एक सौतेले पिता ने मासूम की क्रूरतापूर्ण हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सो गया तो पत्नी ने आधी रात डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मासूम को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इधर पुलिस ने मासूम के पहले पिता को जानकारी दी है। जिसकी मौजूदगी में पीएम की प्रक्रिया की गई।

मनगवां थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि अर्चना विश्वकर्मा ने करीब 7 वर्ष पहले उलही कला निवासी दिनेश साहू से विवाह किया था। जिनके एक बच्चा हुआ तो उसका नाम आरएन साहू रखा। करीब तीन वर्ष पहले अर्चना विश्वकर्मा को गांव के ही विनोद विश्वकर्मा (30) से प्यार हो गया। तो वह पहले पति को छोड़कर 4 वर्षीय मासूम के साथ दूसरे पति विनोद विश्वकर्मा के साथ आ गई। जो मनगवां कस्बे के नजदीक अमिरती गांव में किराए के मकान में रहते हुए आटो चलता था।

अक्सर होता था विवाद

पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि पति और पत्नी के बीच मासूम को लेकर अक्सर विवाद होता है। पहले अर्चना के प्यार में पागल विनोद को मासूम और मां दोनों मंजूर थे। लेकिन कुछ दिन बाद मासूम को लेकर विवाद होने लगा। क्योंकि विनोद को दिनेश साहू का बच्चा मंजूर नहीं था। ऐसे में अक्सर मारपीट करता था।

रात 11 बजे की हत्या, 1 बजे पुलिस को मिली सूचना

मृतक मासूम की मां अर्चना ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि सोमवार की रात 11 बजे किराए के घर पहुंचे विनोद ने पहले मुझसे विवाद किया, फिर आरएन साहू को लात मारते हुए क्रूरता पूर्ण हत्या कर दी। जब आरोपी सौतेला पिता सो गया तो रात एक बजे डायल 100 को सूचना दी। 1 बजे रात थाना पुलिस पहुंची और आरएन को अस्पताल ले गई। साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

असली बाप की मौजूदगी में हुआ ​पीएम

पुलिस की मानें तो आरएन साहू का असली पिता दिनेश साहू है। जिसको पुलिस ने सूचना देकर अस्पताल बुलवाया था। फिर दिनेश साहू की मौजूदगी में मासूम का पीएम कराने के बाद लाश सौंप दी गई है। इधर थाना पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको संभवत: मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही मां की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Related Topics

Latest News