MP : आदतन अपराधी ने घर में घुसकर महिला से मांगे रुपए , नहीं देने पर प्राइवेट पार्ट में मारा सरिया : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 
MP : आदतन अपराधी ने घर में घुसकर महिला से मांगे रुपए , नहीं देने पर प्राइवेट पार्ट में मारा सरिया : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नेपानगर थाने में एक अपराधी पर कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोग वार्ड - 14 में रहने वाले आदतन अपराधी शुभम उर्फ गोलू को सख्त सजा की देने की मांग कर रहे थे। शुभम ने यहीं रहने वाला एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उससे रुपए मांगे, नहीं देने पर सरिए से हमला कर दिया। सरिया उसके पाइवेट पार्ट पर लगा, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। उसे बुरहानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों का कहना था कि आरोपी उसके गांव में दोबारा नहीं आए, पुलिस कुछ ऐसी व्यवस्था करे। वह लगातार वारदातें कर रहा है।

यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार 60 साल की पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार को घर पर अकेले थी। क्षेत्र का ही हिस्ट्रीशीटर शुभम मौका पाकर उसके घर घुस आया। उसने उससे रुपए मांगे। उसने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। वह बचकर भागी तो उसने सरिया उठाकर हमला कर दिया। इसके बाद वह गालियां देते हुए चला गया। आरोपी पर कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी का केस भी दर्ज हैं। वह मेरे पेंशन के रुपए छीनने आया था।

थाने पर आधे घंटे तक चलता रहा हंगामा

आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग नेपानगर थाने पहुंचे। लोगों ने थाना प्रभारी से बहसबाजी भी की। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। थाना प्रभारी एचएल चौहान ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी लोग कहने लगे कि आरोपी आए दिन विवाद करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता सोहन सैनी ने लोगों को समझाया जिसके बाद वे माने। ग्रामीण बोले - अपराधी अब गांव में नहीं आना चाहिए।

आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है

थाना प्रभारी एचएल चैहान ने बताया कि घटना बुधवार की है। महिला खाट पर लेटी थी। आरोपी ने महिला से पैसे मांगे। उसने नहीं दिए तो नाजुक जगह पर सरिया मार दिया। जिससे खून बहने लगा। हमें घटना का पता चला तो यहां से प्रधान आरक्षक को अस्पताल भेजा गया। पता चला कि महिला बुरहानपुर में भर्ती है, वहां जाकर प्रधान आरक्षक ने बयान लेकर जीरो पर कायमी कर यहां प्रकरण भेजा है। आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 294,323,327 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Topics

Latest News