MP : स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने जनता के नाम संदेश देकर किया बड़ा ऐलान : एक लाख लोगों को रोजगार, महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर 1% लगेगी रजिस्ट्रेशन शुल्क

 

MP : स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने जनता के नाम संदेश देकर किया बड़ा ऐलान : एक लाख लोगों को रोजगार, महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर 1% लगेगी रजिस्ट्रेशन शुल्क

स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम संदेश में कहा कि 3 करोड़ 75 लाख को कोरोना का टीका लग गया है। दिसंबर तक टीकाकरण पूरा कर लेंगे। बेटी के जन्म के बाद से ही उसके खाते में दो हजार रुपए जमा होंगे। महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदी गई है तो रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन शुल्क 3% की जगह सिर्फ 1% ही लगेगी। एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिजनेस के लिए कर्ज लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार KM नई सड़क बनाई जाएगी। 1.22 करोड़ लोगों को घर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में 2 हजार मेगावाट बिजली बनाएंगे। सभी सरकारी भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1100 करोड़ किसानों के खाते में राशि डाली है। सबको पक्का मकान देंगे। 2.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने अभियान चलाकर माफियाओं के दिमाग ठिकाने लगा दिए। पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। आरक्षण को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है।

CM के भाषण के दौरान 2 महिला पुलिसकर्मी बेहोश

जिस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के नाम संदेश दे रहे थे, उसी दौरान महिला बटालियन की 2 पुलिसकर्मी गश खाकर बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें स्ट्रेचर से परिसर में बने अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण किया। प्रदेश के 31 जिलों में मंत्रियों ने परेड की सलामी ली। बाकी जिलों में कलेक्टर समारोह के मुख्य अतिथि रहे। कोरोना के चलते अबकी बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीर बदली हुई रही। बच्चों को समारोह में शामिल नहीं किया गया।

भोपाल में बच्चों की टुकड़ी शामिल नहीं

भोपाल में एसटीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस, महिला पुलिस, जेल, होमगार्ड, हॉक फोर्स व बैंड की कुल 9 टुकड़ी शामिल हुई, लेकिन कोरोना के चलते स्कूली बच्चों और रिटायर्ड सेना के जवानों की 10 टुकड़ी को शामिल नहीं किया गया। प्रत्येक जवान के बीच 6 फीट की दूरी रखी गई। पहले एक हाथ की दूरी रहती थी। पिछले साल मंच के सामने से प्लाटून नहीं गुजरे थे, लेकिन इस बार प्लाटून सामने से होकर गुजरे और CM को सलामी दी।

इंदौर में गृह मंत्री ने किया ध्वजारोहण

इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सुबह 9 बजे 15वीं बटालियन एसएएफ परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी ली। वे इंदौर केंद्रीय जेल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजीवन कारावास के बंदियों की रिहाई समारोह में भी शामिल हाेंगे।

जबलपुर में गोपाल भार्गव रहे मुख्य अतिथि

जबलपुर में पीब्डल्यू मंत्री गोपाल मंत्री मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि रहे। सुबह 9 बजे राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रभारी मंत्री परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।

सागर में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ध्वजारोहण किया। वे पीटीसी ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे।

रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर में ध्वजारोहण किया।

होशंगाबाद में खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इन जिलों में इन मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

मंत्री विजय शाह सतना, जगदीश देवड़ा उज्जैन, बिसाहूलाल साहू मंडला, यशोधरा राजे सिंधिया देवास, मीना सिंह मांडवे सीधी, कमल पटेल छिंदवाड़ा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, विश्वास सारंग विदिशा, डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर, डॉ. महेंद्र सिंह सिसौदिया शिवपुरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, ओमप्रकाश सकलेचा सिवनी, उषा ठाकुर खंडवा, अरविंद भदौरिया रायसेन, डॉ. मोहन यादव राजगढ़, हरदीप सिंह डंग बालाघाट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अलीराजपुर, भारत सिंह कुशवाह मुरैना, इंदर सिंह परमार झाबुआ, राम खेलावन पटेल शहडोल, राम किशोर कांवरे उमरिया, बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर, सुरेश धाकड़ दतिया एवं ओपीएस भदौरिया रतलाम में ध्वजारोहण किया।

इनके अलावा निवाड़ी, हरदा, नरसिंहपुर, कटनी, आगर, अनूपपुर, खरगोन, भिंड, सिंगरौली, टीकमगढ़, धार, अशोकनगर, छतरपुर, नीमच, डिंडौरी, बड़वानी, मंदसौर, श्योपुर, बैतूल एवं पन्ना में वहां के कलेक्टर ध्वज फहराया।

खंडवा में प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर परेड की सलामी लेती हुईं।

पूर्व CM कमलनाथ छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल सर्किट हाउस, भाजपा कार्यालय और स्थानीय पुलिस ग्राउंड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। वहीं, पूर्व CM कमलनाथ सुबह 9 बजे राजीव कांग्रेस भवन और छोटी बाजार में ध्वजारोहण किया।

Related Topics

Latest News