SATNA : मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे 19 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी : 17 घायल दो गंभीर

 

SATNA : मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे 19 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी : 17 घायल दो गंभीर

सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में आधी रात दर्शनार्थियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में घायल 19 लोगों को डायल 100 और देवराजनगर अस्पताल के स्टाफ ने एंबुलेंस की मदद से दाखिल कराया।

जहां दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस तरह हादसा हुआ है। उस हिसाब से सभी यात्री बाल-बाल बच गए है। अभी तक किसी भी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है।

देवराजनगर बीएमओ डॉ. अशोक अवधिया ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब ढाई बजे के आसपास शहडोल जिले 21 भक्त पिकअप वाहन में सवार होकर जिगना, रामनगर और अमरपाटन के रास्ते मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे।

लेकिन रामनगर से पहले नारायणपुर गांव के पास पिकअप वाहन के सामने अचानक कुत्ता आ गए। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद बाल-बाल बचे श्रद्धालु पिकअप वाहन में फंसे लोगों को निकालते हुए सड़क पर ले गए।

देवराजनगर अस्पताल के स्टाफ ने दिखाई तत्परता

घायलों ने बताया कि दुर्घटना के बाद किसी राहगीर ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 के जवानों ने रात 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ को हादसे से अवगत कराया। ऐसे में एंबुलेंस भेजकर सभी घायल को देवराजनगर में अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉ. अशोक अवधिया, डॉ. अशस्वी शर्मा अस्पताल पहुंच गई।

दो गंभीर सतना जिला अस्पताल रेफर

पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में कुल 21 श्रद्धालु सवार थे। जिसमे 19 लोग हादसे में प्रभावित हुए। 17 घायलों को देवराजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दो भक्तों के सिर में गंभीर चोंटे थी। ऐसे में सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर रामनगर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Topics

Latest News