REWA : 9 नगर परिषदों के परिणाम : जानिए सभी 9 नगर परिषदों में किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता

 

REWA : 9 नगर परिषदों के परिणाम : जानिए सभी 9 नगर परिषदों में किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता

रीवा जिले की सभी 9 नगर परिषदों के परिणाम जनता के सामने आ चुके है। 15-15 वार्डों वाले गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट और डभौरा नगर परिषद में 135 वार्डों से 621 पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो चुका है। जानिए सभी 9 नगर परिषदों में किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता।

गोविंदगढ़ के नतीजे

गोविंदगढ़ में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 4, बसपा ने 1 और निर्दलियों ने 3 सीटें जीतीं।

चाकघाट के नतीजे

चाकघाट में भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 2 और निर्दलियों ने 5 सीटें जीतीं। यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

गुढ़ के नतीजे

यहां भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 3 और निर्दलियों ने 4 सीटें जीतीं। यहां भी भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

डभौरा के नतीजे

यहां भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 4, बसपा ने 2, सपा ने 1 और निर्दलियों ने 2 सीटें जीतीं।

त्यौंधर के नतीजे

यहां भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 3, बसपा ने 1 और निर्दलियों ने 4 सीटें जीतीं।

बैकुंठपुर के नतीजे

यहां भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 और आप ने 1 सीट जीती। 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

मनगंवा के नतीजे

यहां भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 6 और निर्दलियों ने 2 सीटें जीतीं। यहां अपना अध्यक्ष बनाने के लिए दोनों पार्टियों में खींचतान होनी तय है।

सिरमौर के नतीजे

यहां अकेली भाजपा ने 11 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 2, बसपा ने 1 और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

सेमरिया के नतीजे

यहां भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 3 और निर्दलियों ने 3 सीटें जीतीं। यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

इन स्ट्रांग रूम में हुई गणना
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि 9 नगर परिषदों में 20 जुलाई की सुबह 9 बजे से गणना का कार्य शुरू हो गया था। गोविंदगढ़ में मतगणना शासकीय पुष्पराज हायर सेकंडरी स्कूल, गुढ़ में गणना का कार्य शासकीय बालक उमा विद्यालय और मनगवां में मतगणना शासकीय महाविद्यालय में की गई। वहीं सिरमौर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बैकुंठपुर में शासकीय बालक उमा विद्यालय, सेमरिया में शासकीय महाविद्यालय, त्योंथर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, चाकघाट में शासकीय बालक उमा विद्यालय और डभौरा नगर परिषद में शासकीय उमा विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में गणना की गई।

पार्षद पद के इतने थे उम्मीदवार
- गोविंदगढ़ नगर परिषद - 58
- गुढ़ नगर परिषद -75
- सिरमौर नगर परिषद -67
- बैकुंठपुर नगर परिषद -66
- त्योंथर नगर परिषद -84
- मनगवां नगर परिषद -58
- सेमरिया नगर परिषद -63
- चाकघाट नगर परिषद -55
- डभौरा नगर परिषद -95

Related Topics

Latest News