REWA CHUNAV LIVE 2022 : त्योंथर, जवा और सिरमौर जनपद पंचायत की 280 ग्राम पंचायतों सुबह से वोटिंग शुरू

 

REWA CHUNAV LIVE 2022 : त्योंथर, जवा और सिरमौर जनपद पंचायत की 280 ग्राम पंचायतों सुबह से वोटिंग शुरू

MP में करीब 7 साल बाद पंचायत चुनाव हो रहे हैं। तीसरे चरण में रीवा जिले की त्योंथर, जवा और सिरमौर जनपद पंचायत की 280 ग्राम पंचायतों में 8 जुलाई (शुक्रवार) सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

तीसरे व अंतिम चरण में त्योंथर जनपद की 97 पंचायतों के 292 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं जवा जनपद की 80 ग्राम पंचायतों के 266 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। इसी तरह सिरमौर जनपद की 103 पंचायतों के 348 पोलिंग बूथों में मतदान जारी है। वोटिंग खत्म होने के बाद मतपत्रों की गिनती भी मतदान केंद्रों पर की जाएगी। जिसकी तैयारी पहले से ही कर ली गई है।

सिरमौर ब्लॉक के 168 केंद्र संवेदनशील

तीसरे चरण में त्योंथर, जवा व सिरमौर जनपद में मतदान हो रहा है। लेकिन सिरमौर ब्लॉक के 348 मतदान केंद्रों में 168 बूथ संवेदनशील है। जबकि 28 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील है। सिर्फ 152 केंद्र सामान्य हैं। वहीं त्योंथर ब्लॉक में 52 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ बने है। इसी तरह जवा ब्लॉक में 39 संवेदनशील व 18 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र है।

कहां कितने केंद्रों में चल रही वोटिंग

त्योंथर विकासखंड

- कुल मतदाता - 172839

- थर्ड जेंडर - 8

- जिला पंचायत वार्ड - 4

- जनपद पंचायत वार्ड - 25

- सरपंच - 97

- पंच वार्ड - 1791

- मतदान केंद्र- 292

- संवेदनशील केंद्र- 52

- अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र- 27

- सेक्टर/जोन की जानकारी- 21

जवा विकासखंड

- कुल मतदाता - 152531

- थर्ड जेंडर - 1

- जिला पंचायत वार्ड - 3

- जनपद पंचायत वार्ड - 23

- सरपंच - 80

- पंच वार्ड - 1491

- मतदान केंद्र- 266

- संवेदनशील केंद्र- 39

- अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र- 18

- सेक्टर/जोन की जानकारी-20

सिरमौर विकासखंड

- कुल मतदाता - 213827

- थर्ड जेंडर - 5

- जिला पंचायत वार्ड -4

- जनपद पंचायत वार्ड - 25

- सरपंच - 103

- पंच वार्ड - 1779

- मतदान केंद्र- 348

- संवेदनशील केंद्र- 168

- अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र-28

- सेक्टर/जोन की जानकारी-21

Related Topics

Latest News