REWA LIVE MAYOR RESULTS 2022 : विधायक राजेंद्र शुक्ला के गढ़ में भाजपा पीछे, पांचवे चरण की गिनती में कांग्रेस प्रत्यासी 39823 तो BJP के प्रबोध व्यास 31956

 

REWA LIVE MAYOR RESULTS 2022 : विधायक राजेंद्र शुक्ला के गढ़ में भाजपा पीछे, पांचवे चरण की गिनती में कांग्रेस प्रत्यासी 39823 तो BJP के प्रबोध व्यास 31956

रीवा में भाजपा अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला का वार्ड हार गई है। यहां वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की। महापौर पद के लिए अभी तक हुई मतगणना में कांग्रेस अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्डों में स्थिति इसके उलट हैं। यहां भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केवल 9 वार्डों पर जीत सकी है। वहीं निर्दलीयों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। 45 में से 6 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

REWA LIVE MAYOR RESULTS 2022 : विधायक राजेंद्र शुक्ला के गढ़ में भाजपा पीछे, पांचवे चरण की गिनती में कांग्रेस प्रत्यासी 39823 तो BJP के प्रबोध व्यास 31956

12:50 PM

वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा यादव जीत गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 5 से मुन्नू तिवारी करीब 200 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वार्ड क्रमांक 26 से स्वतंत्र शर्मा आगे चल रहे हैं।

12:27 PM

रीवा में कांग्रेस 4 और वार्ड जीत गई है। वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि विनोद शर्मा जीतीं। वहीं वार्ड क्रमांक 33 से कांग्रेस प्रत्याशी नजमा बेगम 119 वोटों से जीत गई हैं। वार्ड क्रमांक 25 से पूर्व पार्षद साबिर अली की पत्नी जरीना बेगम ने जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा यादव जीत गए हैं। वहीं भाजपा ने 5 वार्डों में अपना दम दिखाया है। यहां वार्ड क्रमांक 12 से ज्योति सिंह ने 553 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 16 से पूर्व राजसभा सांसद के बेटे सज्जन पटेल 72 वोटों से हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी शालिग्राम नापित जीते हैं। वार्ड क्रमांक 2 से ममता कुशवाहा ने 212 वोटों से जीत हासिल की। वहीं वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र पटेल 32 वोटों से जीते।

11:57 AM

महापौर पद के लिए चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस लगभग 8000 वोटों से आगे चल रही है।

11:50 AM

रीवा में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा दिख रहा है। यहां 2 और वार्डों में निर्दलीयों की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 से निर्दलीय प्रत्याशी शिवराज रावत 350 वोट से जीत गए हैं। वार्ड 22 से निर्दलीय प्रत्याशी पूजा सिंह 822 वोट से जीतीं।

11:35 AM

यहां 4 और वार्डों में भाजपा जीत गई है। वार्ड क्रमांक 35 में भाजपा प्रत्याशी अख्तर अली उर्फ मुन्ना खान, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा प्रत्याशी अरुण तिवारी उर्फ मुन्नू, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी सपना वर्मा और वार्ड क्रमांक 38 से भाजपा प्रत्याशी राज बहोर जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस को 3 और वार्डों में जीत मिली है। वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस के धनेंद्र सिंह बघेल 289 वोटों से जीते। वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 31 से कांग्रेस प्रत्याशी रामा दुबे 64 वोटों से जीतीं। इसके साथ ही 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रमांक 13 से नम्रता संजय बघेल, वार्ड क्रमांक 40 से नीलू कटारिया और वार्ड क्रमांक 30 से निर्दलीय प्रत्याशी रुखसाना मोहम्मद हनीज जीती हैं।

11:20 AM

महापौर के लिए तीसरे राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां इसके बाद कांग्रेस लगभग 6500 वोटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस डाकमत पत्रों की गणना में भी आग है, इनमें उसे 1300 वोट मिले हैं। रीवा के वार्ड क्रमांक 22 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी पूजा सिंह जीतीं। वहीं वार्ड क्रमांक 36 से भाजपा प्रत्याशी सूरज केवट पार्षद बन गए हैं। वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय खान करीब 400 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी को हराया है। वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा के अंबुज रजक ने पार्षद पद की कुर्सी अपने नाम की।

10:50 AM

रीवा में महापौर के लिए कांग्रेस 5000 वोटों से आगे चल रही है। यहां दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है।

10:40 AM

वार्ड क्रमांक 19 से भाजपा प्रत्याशी समीर शुक्ला जीते।

10:30 AM

महापौर पद के लिए पहले चरण में कांग्रेस लगभग 2000 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस को 10,626 और भाजपा को 8336 वोट मिले हैं।

10:20 AM

रीवा से पहला नतीजा सामने आ गया है। यहां के वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा के दीनानाथ वर्मा जीत गए हैं। चौथी बार पार्षद बने दीनानाथ वर्मा ने 180 वोटों से जीत हासिल की है।

10:15 AM

महापौर पद के लिए वार्ड क्रमांक 20 से कांग्रेस को 452 और भाजपा को 259 वोट मिले हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस को 226 और भाजपा को केवल 97 वोट मिले। आप को यहां से 65 वोट मिले हैं। वार्ड क्रमांक 5 से भी कांग्रेस आगे है। यहां अजय मिश्रा को 280 और भाजपा को 264 वोट मिले हैं। वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे कर दिया है। यहां कांग्रेस को 208 तो वहीं भाजपा को 211 वोट मिले हैं। वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस को 105 और भाजपा 96 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस को 139 तो वहीं भाजपा केवल 78 वोट पा सकी।

10:10 AM

महापौर के लिए शुरुआती रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा आगे चल रहे हैं। वे करीब 1000 वोटों से आगे हैं। रीवा के वार्ड क्रमांक 34 से भाजपा प्रत्याशी जुगनू आगे चल रहे हैं। पहले चरण की मतगणना के बाद उन्हें 266 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गौरी को 247 और आम आदमी पार्टी के बाबू खान को 129 वोट मिले हैं।

Related Topics

Latest News