REWA : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ : जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

 
REWA : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ : जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

रीवा जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। हालांकि कोरोना को देखते हुए इस बार भी स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेटस की प्रस्तुति नहीं हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।

REWA : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ : जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

बता दें कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। फिर मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष सुबह 9.02 बजे परेड का निरीक्षण किए। इसके बाद 9.08 बजे से 9.38 मिनट तक मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया जायेगा। समारोह में सुबह 9.41 से विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड दल में जिला पुलिस बल, एसएएफ, नगर सैनिक तथा महिला सुरक्षा कर्मियों का दल शामिल रहा।

REWA : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ : जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

समारोह में मार्चपास्ट के बाद मुख्य अतिथि ने आजादी के जश्न का गुब्बारा आसमान में छोड़ा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रथम परेड कमाण्डर रक्षित​ निरीक्षक केशव सिंह चौहान व द्वितीय परेड कमांडर सूबेदार अंजली गुप्ता से परिचय प्राप्त करेंगे। समारोह में 9.55 बजे मध्यप्रदेश गान हुआ। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर इलैयाराजा टी, एसपी राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

REWA : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ : जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Related Topics

Latest News