UJJAIN LIVE : आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर का सूर्य और चंद्र के साथ मस्तक पर चंदन का त्रिपुण्ड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया

 
UJJAIN LIVE : आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर का सूर्य और चंद्र के साथ मस्तक पर चंदन का त्रिपुण्ड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया


UJJAIN LIVE : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का सूर्य और चंद्र के साथ मस्तक पर चंदन का त्रिपुण्ड अर्पित कर शेषनाग का रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया। इससे पहले तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

मंकीपॉक्स को लेकर भारत सावधान : निजी क्लिनिक में लक्षण की जाँच कराने पहुँची महिला की बात सुनकर हड़कंप

भस्म आरती के दौरान मंत्रोच्चर के साथ महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से दिव्य रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक , सूर्य और चंद्र के साथ शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला धारण की भगवान महाकाल ने। सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

मंत्रालय की लेडी ऑफिसर का मामला : वॉट्सऐप चैट पर भाई से पूछा, निगेटिविटी को कैसे कम करें, अफसर से परेशान रहने के आरोप

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

Related Topics

Latest News