REWA CHUNAV LIVE : मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी में 7 बजे से मतदान प्रारंभ, भारी उत्साह के साथ बढ़ रही भीड़

 

REWA CHUNAV LIVE : मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी में 7 बजे से मतदान प्रारंभ, भारी उत्साह के साथ बढ़ रही भीड़

रीवा जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत प्रथम चरण का मतदान आज कराया जा रहा है। नगर परिषद मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी में मतदान प्रात: 7 बजे से प्रारंभ है। मतदाताओं में खासा उत्साह है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में कानून और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

REWA CHUNAV LIVE : मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी में 7 बजे से मतदान प्रारंभ, भारी उत्साह के साथ बढ़ रही भीड़

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 जुलाई की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि 15-15 वार्डों वाले नईगढ़ी नगर परिषद, मऊगंज नगर परिषद और हनुमना नगर परिषद के प्रथम चरण में 45 पार्षद पद के लिए 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमे हनुमना से 81, मऊगंज से 66 और नईगढ़ी में 52 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सुबह 9 बजे तक 20.26 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

प्रथम चरण के चुनाव में 57 पोलिंग बूथ बने है। इनमे नईगढ़ी में 15, मऊगंज में 25 और हनुमना में 17 केन्द्र शामिल है। तीनों जगहों पर 33717 मतदाताओं ने वोटिंग में भाग लिया है। नईगढ़ी नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 11355 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमे 5735 पुरुष व 5620 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि मऊगंज नगर परिषद के चुनाव में 13466 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।

जहां 7051 पुरुष व 6415 महिला वोटर हैं। इसी प्रकार हनुमना नगर परिषद में मतदाता 8896 हैं। यहां 4568 पुरुष व 4337 महिला वोटर हैं। बुधवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। तीनों जगहों पर वोटिंग ईव्हीएम के माध्यम से कराई जा रही है। मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालयों में बनें स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम को सुरक्षित रखा दिया जाएगा। इनकी गणना एवं परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को की जाएगी।

सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

निकाय मतदान प्रतिशत
नईगढ़ी 24.17
हनुमना 20.73
मऊगंज 18.25
कुल 20.26

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 57 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिसमे नईगढ़ी नगर परिषद में 15 मतदान केन्द्र, मऊगंज नगर परिषद में 25 मतदान केन्द्र और हनुमना नगर परिषद में 17 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसी तरह तीनों नगर परिषदों में 33717 मतदाता वोट डालेंगे। इसमे नईगढ़ी नगर परिषद से 11355 मतदाता, मऊगंज नगर परिषद से 13466 मतदाता और हनुमना नगर परिषद से 8896 मतदाता मतदान करेंगे।

इन जगहों से बंट रही मतदान सामग्री

जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो मतदान सामग्री और ईवीएम का वितरण नगर परिषद हनुमना, नगर परिषद मऊगंज और नगर परिषद नईगढ़ी में बनाए गए स्ट्रांग रूम से किया जा रहा। सभी मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर निर्धारित वाहनों से अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गए है। मतदान दल के खाने और रूकने की व्यवस्था पोलिंग स्टेशनों में नगर परिषद द्वारा कराई गई है। मतगणना निर्धारित नगरीय निकाय में बनाए गए मतगणना केन्द्र में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

199 प्र​त्याशियों में मिलेंगे 45 पार्षद

प्रथम चरण में तीन नगर परिषदों से 45 पार्षद पदों के लिए 6 जुलाई को मतदान कराया जाएगा है। जिसमे हनुमना नगर परिषद में 15 वार्ड, मऊगंज नगर परिषद में 15 वार्ड और नईगढ़ी नगर परिषद में 15 वार्ड से पार्षद पदों का चुनाव होगा। तीन नगरीय निकायों के बीच 45 पार्षद के लिए 199 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमे हनुमना से 81 प्रत्याशी, मऊगंज से 66 प्रत्याशी और नईगढ़ी से 52 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

एक नजर में जानिए सब कुछ

वार्डों की संख्या

- नईगढ़ी में 15

- मऊगंज में 15

- हनुमना में 15

मतदान केन्द्र

- नईगढ़ी में मतदान केन्द्र 15

- मऊगंज में मतदान केन्द्र 25

- हनुमना में मतदान केन्द्र 17

मतदाता

- नईगढ़ी में मतदाता 11355

- मऊगंज में मतदाता 13466

- हनुमना में मतदाता 8896

Related Topics

Latest News