REWA CHUNAV : 8 जुलाई को त्योंथर, जवा, सिरमौर में होगा मतदान, 537898 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

 
REWA CHUNAV : 8 जुलाई को त्योंथर, जवा, सिरमौर में होगा मतदान, 537898 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

रीवा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को आयोजित कराया जाएगा। अंतिम चरण में त्योंथर विकासखण्ड, जवा विकासखण्ड और सिरमौर विकासखण्ड में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि 8 जुलाई को तीन जनपदों की 280 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायतों के सदस्यों का मतदान होगा। त्योंथर, जवा और सिरमौर जनपद में 906 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जहां 539197 मतदाता वोट करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो त्योंथर में जिला पंचायत सदस्य के 4 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 25 वार्ड, 97 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1791 पंच पदों का मतदान, जवा में जिला पंचायत सदस्य के 3 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 23 वार्ड, 80 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1491 पंच पदों की वोटिंग होगी। इसी तरह सिरमौर में जिला पंचायत सदस्य के 4 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 25 वार्ड, 103 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1779 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

537898 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

बता दें कि तीनों जनपदों में 906 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें त्योंथर जनपद में 292, जवा जनपद में 266 और सिरमौर जनपद में 348 पोलिंग बूथ शामिल हैं। तीसरे चरण में 537898 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिनमें 281954 पुरुष और 192629 महिला वोटर एवं 14 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। पहले के चरणों की तरह मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद केन्द्र में ही गणना कराई जाएगी। पंच, सरपंच और जनपद सदस्य पदों के मतों का परिणाम विकासखण्ड मुख्यालय में 14 जुलाई को घोषित किया जाएगा। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद का रिजल्ट जिला स्तर पर 15 जुलाई को घोषित होगा।

किस पद के लिए किस रंग का बैलेट पेपर

- पंच पद- सफेद

- सरपंच- नीला

- जनपद पंचायत सदस्य- पीला

- जिला पंचायत सदस्य- गुलाबी

ग्राम पंचायत

- त्योंथर ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों में चुनाव

- जवा ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों में चुनाव

- सिरमौर ब्लॉक की 103 ग्राम पंचायतों में चुनाव

मतदान केन्द्र

- त्योंथर ब्लॉक में 292 मतदान केन्द्र

- जवा ब्लॉक में 266 मतदान केन्द्र

- सिरमौर ब्लॉक में 348 मतदान केन्द्र

मतदाता

- त्योंथर ब्लॉक में 172839 वोटर

- जवा ब्लॉक में 152531 वोटर

- सिरमौर ब्लॉक में 213827 वोटर

थर्ड जेंडर

- त्योंथर ब्लॉक में 8

- जवा ब्लॉक में 1

- सिरमौर ब्लॉक में 5

सेक्टर/जोन की जानकारी

- त्योंथर ब्लॉक में 21 जोन

- जवा कर्चुलियान ब्लॉक में 20 जोन

- सिरमौर ब्लॉक में 21 जोन

संवेदनशील मतदान केन्द्र

- त्योंथर ब्लॉक में 52

- जवा ब्लॉक में 39

- सिरमौर ब्लॉक में 168

अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र

- त्योंथर ब्लॉक में 27

- जवा ब्लॉक में 18

- सिरमौर ब्लॉक में 28

त्योंथर ब्लॉक में

- जिला पंचायत वार्ड 4

- जनपद पंचायत वार्ड 25

- पंच वार्ड 1791

जवा ब्लॉक में

- जिला पंचायत वार्ड 3

- जनपद पंचायत वार्ड 23

- पंच वार्ड 1491

सिरमौर ब्लॉक में

- जिला पंचायत वार्ड 4

- जनपद पंचायत वार्ड 25

- पंच वार्ड 1779

सामान्य मतदान केंद्रों में बल

- दो बर्दी धारी

संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र में बल

- आर्म्स फोर्स के बंदूकधारी


REWA ELECTIONS : REWA NEWS : REWA NEWS MEDIA : REWA NEWS LIVE : LIVE NEWS REWA : LIVE REWA NEWS 

Related Topics

Latest News