REWA : शहर में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल : 25 रुपए गैस सिलेंडरों में की गई वृद्धि को लेकर महिलाओं ने जताया आक्रोश : राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

REWA : शहर में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल : 25 रुपए गैस सिलेंडरों में की गई वृद्धि को लेकर महिलाओं ने जताया आक्रोश : राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रीवा। देश-प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर रीवा शहर में महिला कांग्रेस ने हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। हाल ही में 25 रुपए गैस सिलेंडरों में की गई वृद्धि को लेकर महिलाओं ने आक्रोश जताया है। यहां महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देश में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष सीमा सिंह और शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर इलैयाराजा टी को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पाण्डेय बताया कि शुक्रवार की दोपहर ग्रामीण व शहर के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के सामने महिलाएं एकत्र हुई। जिन्होंने वर्ष 2021 में तीसरी बार गैस सिलेंडरों के मूल्यों की बढ़ोत्तरी को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष सीमा सिंह एवं शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने मोदी हाय हाय का नारा लगाया। कहा कि यह जुमलेबाजी की सरकार है। अब नहीं चलेगी, हमें वही पुराने दिन लौटाने पड़ेंगे।

महिला पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर चंदन का टीका लगाया। इसके बाद मोदी सरकार को संदेश दिया है कि आपका यह उज्वला योजना का सिलेंडर गरीबों के घर में खाली पड़े हैं। कोई देखने सुनने वाला नहीं है। इसके बाद महिलाओं ने विरोध स्वरूप आसमान में काले गुब्बारे उड़ाए। साथ ही सभी महिला पदाधिकारियों ने हाथ में काले गुब्बारे व महंगाई के विरोध में तख्तिया लहराई।

महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पाण्डेय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदगढ़ रीता पाण्डेय, पूर्व पार्षद जाहिदा बी, देवती साकेत, वंदना पटेल, रामवती, ममता सिंह परिहार, उपाध्यक्ष स्वाति तिवारी, महामंत्री सुशीला कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष किरण सिंह, बबली मिश्रा सहित आधा सैकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Topics

Latest News