Delhi Anjali Singh Kanjhawala Accident : स्कूटी में निधि और अंजलि साथ एक लड़के भी सवार था,पुलिस ने बिना कपड़ों के लाश बरामद की

 
image

दिल्ली के कंझावला हादसे से पहले के दो वीडियो और हादसे के बाद की एक तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, पीछे निधि और अंजलि बैठी हैं। यह लड़का इन्हें गली के बाहर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वो कुछ देर लड़के से बात भी करती है।

वहीं, दूसरे वीडियो में गली से निकलकर अंजलि और निधि आती दिख रही हैं, लेकिन अब लड़का साथ में नहीं है। अंजलि और निधि एक साथ जाती दिख रही हैं। निधि पीछे बैठी है, जबकि अंजलि स्कूटी चला रही है।

यह वीडियो हादसे से पहले का बताया जा रहा है। इसमें अंजलि स्कूटी चलाती दिख रही है, जबकि निधि पीछे बैठी है।
यह वीडियो हादसे से पहले का बताया जा रहा है। इसमें अंजलि स्कूटी चलाती दिख रही है, जबकि निधि पीछे बैठी है।

एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें हादसे के बाद में आशुतोष आरोपी से मुलाकात करता दिख रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर है, इसमें टाइम भी दिख है, यह एक जनवरी की है।

सीसीटीवी फुटेज की यह तस्वीर हादसे के बाद की है। दावा किया जा रहा है कि इसमें जो दो लोग दिख रहे हैं, इसमें एक आरोपी है, जबकि एक आशुतोष है, जिसकी पुलिस को तलाश है।
सीसीटीवी फुटेज की यह तस्वीर हादसे के बाद की है। दावा किया जा रहा है कि इसमें जो दो लोग दिख रहे हैं, इसमें एक आरोपी है, जबकि एक आशुतोष है, जिसकी पुलिस को तलाश है।

उधर, पुलिस के हवाले से शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अंजलि को घसीटने के दौरान कार में 5 नहीं 4 आरोपी मौजूद थे। दीपक नाम का आरोपी घर में था, लेकिन उसने शुरुआती जांच में पुलिस को बताया कि कार वह चला रहा था।

यह वीडियो 1 जनवरी की सुबह 4:43 बजे का है। कार में मौजूद सभी आरोपी कार मालिक आशुतोष के पास पहुंचे और उन्हें गाड़ी की चाबी लौटाई।
यह वीडियो 1 जनवरी की सुबह 4:43 बजे का है। कार में मौजूद सभी आरोपी कार मालिक आशुतोष के पास पहुंचे और उन्हें गाड़ी की चाबी लौटाई।

पुलिस के मुताबिक कार चलाने वाले आरोपी का नाम अमित है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। गाड़ी से अंजलि का एक्सीडेंट होता है। इसके बाद वह अपने दोस्त दीपक के पास पहुंचकर सारी घटना बताता है। लाइसेंस न होने की बात सुनकर दीपक गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेता है। इस बीच दिल्ली पुलिस हादसे की चश्मदीद निधि से आज पूछताछ कर रही है। उसे सुबह घर से हेडक्वार्टर ले जाया गया।

सवाल- हादसे के दिन कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे
पुलिस ने 1 जनवरी को मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और दीपक खन्ना को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने चार दिन की जांच के बाद 5 जनवरी को बताया कि इस केस में दो और लोग शामिल हैं। इनका नाम अंकुश खन्ना और आशुतोष हैं। आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। सातवां आरोपी अंकुश खन्ना अभी फरार है।

अब पुलिस क्या कह रही है
अब पुलिस कह रही है कि घटना वाली रात को कार में 4 लोग मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन थे।

इस तस्वीर में पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना,अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन हैं।
इस तस्वीर में पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना,अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन हैं।

इस मामले में शुक्रवार के बड़े अपडेट्स

  • पुलिस ने मामले की गवाह निधि को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।
  • पांचों आरोपियों का शुक्रवार की रात को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टेस्ट किया गया।
  • दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गुरुवार को 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 4 दिन के लिए बढ़ा दी है।

24 घंटे में 3 और वीडियो सामने आए...
31 दिसंबर की रात के 3 और वीडियो पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस को वारदात रूट के 23 वीडियो मिले हैं। इन्हीं को आधार बनाकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

तीनों वीडियो 31 दिसबंर की रात के हैं। पहला फुटेज- निधि के घर का है। जब वह घर पहुंची थी। दूसरे में वह घर लौट रही है। तीसरे में आरोपियों की कार के पीछे पुलिस की वैन निकली थी।
तीनों वीडियो 31 दिसबंर की रात के हैं। पहला फुटेज- निधि के घर का है। जब वह घर पहुंची थी। दूसरे में वह घर लौट रही है। तीसरे में आरोपियों की कार के पीछे पुलिस की वैन निकली थी।

अब तक के घटनाक्रम को ऐसे समझिए...

31 दिसंबर: कार से लड़की को 12 किमी तक घसीटा
रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में यह हादसा होता है। पुलिस के मुताबिक, अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। निधि हादसे के बाद मौके से भाग गई और घर पहुंच गई थी।

1 जनवरी: पुलिस ने बिना कपड़ों के लाश बरामद की, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली। DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लड़की सड़क किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव पड़ा मिला।

2 जनवरी: लड़की को कार से घसीटने के फुटेज सामने आए
सोमवार को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके का एक CCTV फुटेज सामने आया। इसमें युवती को कार के नीचे घिसटते देखा जा सकता है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ( AAP) ने प्रदर्शन किया। CM अरविंद केजरीवाल ने सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

इस CCTV फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। यह 2 जनवरी को सामने आया था।
इस CCTV फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। यह 2 जनवरी को सामने आया था।

पुलिस ने एक्सीडेंट तो परिवार ने मर्डर बताया

  • पीड़ित का परिवार: मां का कहना था कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी। एक भी कपड़ा नहीं था। ये कैसा एक्सीडेंट है?
  • पुलिस का दावा: DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि ये पूरा मामला एक्सीडेंट का है। हादसे से लड़की की बॉडी क्षतविक्षत हो गई। लहूलुहान हो गई।

3 जनवरी: स्कूटी पर साथ दिखी निधि का दावा- अंजलि बहुत नशे की हालत में थी

यह फुटेज 3 जनवरी को सामने आया। OYO होटल के सामने का है। 31 दिसंबर की रात को दोनों स्कूटी से घर के लिए निकली थीं।
यह फुटेज 3 जनवरी को सामने आया। OYO होटल के सामने का है। 31 दिसंबर की रात को दोनों स्कूटी से घर के लिए निकली थीं।

मंगलवार को इस मामले में निधि नाम की लड़की की एंट्री हुई। अंजलि और निधि का 31 दिसंबर की रात का एक फुटेज मिला। यह OYO होटल के सामने का था। इसमें दोनों स्कूटी के पास बात करती देखी जा सकती हैं। इसके बाद दोनों स्कूटी से घर के लिए निकल जाती हैं।

छानबीन में सामने आया है कि अंजलि निधि के साथ न्यू-ईयर पार्टी करने होटल गई थी। होटल के मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि लड़कियों की किसी बात पर दोस्तों से लड़ाई हो गई थी, बाद में उनकी आपस में भी लड़ाई हुई और फिर होटल स्टाफ ने उन्हें जाने के लिए कहा था।

निधि ने दावा किया, "अंजलि बहुत नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाड़ी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई। उसे गाड़ी घसीटते हुए ले गई। मैं डर गई थी इसलिए मैं वहां से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया।"

उधर, दोपहर तक अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप न होने की पुष्टि होती है। इसमें उसके शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिलने की बात सामने आती है।

मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

4 जनवरी: फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई, निर्भया की मां अंजलि के परिवार से मिलीं
अंजलि की मां ने शक जाहिर किया है कि खुद को अंजलि की दोस्त बता रही निधि भी इसमें शामिल हो सकती है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मृतका की मां से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई। इसमें कार के अंदर अंजलि के होने का कोई सबूत नहीं मिला है। इसमें बताया गया कि अंजलि कार के फ्रंट लेफ्ट टायर में फंसी थी, क्योंकि इसी टायर के पीछे ज्यादातर खून के धब्बे पाए गए हैं। कार के नीचे दूसरे हिस्सों में भी खून के धब्बे मिले हैं। निर्भया की मां आशा देवी ने अंजलि के परिवार से मुलाकात की।

5 जनवरी: पुलिस ने दावा किया- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं
पुलिस ने 5 जनवरी को 3 बड़े खुलासे किए। पहला- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं। दूसरा- आरोपियों का मृतक लड़की अंजलि और चश्मदीद निधि के साथ पुराना कनेक्शन नहीं है। तीसरा- जो लड़का कार चला रहा था, उसका नाम अमित है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि लड़की कार के नीचे फंसी है। इसके बाद भी वे गाड़ी चलाते रहे। हादसा 31 दिसंबर की रात को 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट के बीच हुआ। अंजलि का मोबाइल अभी तक नहीं मिल पाया है।

Related Topics

Latest News