इस तरफ से अजगर ने बड़े जानवर को निगला ,जब उगला तो मौजूद लोग रह गए दंग कांप गयी रूह

 

इस तरफ से अजगर ने बड़े जानवर को निगला ,जब उगला तो मौजूद लोग रह गए दंग कांप गयी रूह

अजगर ने एक बड़े जानवर को निगल लिया था, इसके चलते उसका पेट फूल गया और वह टस से मस नहीं हो पा रहा था। जैसे ही वह उल्‍टी करने की प्रक्रिया शुरू करता है, आसपास भीड़ लग जाती है। सभी लोग यह जानने को उत्‍सुक थे कि आखिर उसके मुंह से क्‍या बाहर आएगा। कुछ मिनट तक यह ऑपरेशन चलता है। इस दौरान यह अजगर भी भयानक पीड़ा से गुजरता है और दर्द के मारे छटपटाता रहता है। आखिरकार उसके भीतर का जीव एक लाश के रूप में बाहर आता है। तुरंत अजगर निस्‍तेज हो जाता है। इसके कुछ देर बाद निर्भार होकर वह तेजी से झाडि़यों की तरफ सरकने लगता है। यदि आप रोमांचक और वाइल्‍फ लाइफ से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एकदम ठीक खबर है। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो चल रहा है। इसमें एक खौफनाक अजगर को बताया गया है जो कि एक जानवर को खा चुका है। वह जमीन में छुपा हुआ था। उसे बाहर निकाला जाता है और बीच मैदान में लाकर छोड़ दिया जाता है। गांव वालों ने इस काम के लिए उत्‍तर प्रदेश के जाने माने सर्प एवं वन्‍य प्राणी रेस्‍क्‍यू विशेषज्ञ ग्द्वद्धथ्त्ध्र्ठ्ठथ्ड्ढ ण्ठ्ठद्वद्मण्थ्ठ्ठ मुरलीवाले हौशला को बुलाया था। मुरलीवाले हौसला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे इस कार्य में 2010 से जुटे हैं. 

यह अजगर बेहद खतरनाक प्रजाति का है जो‍ कि सियार और बड़े आकार के कुत्‍ते जैसे जानवरों को भी निगलने में भी सक्षम है। हौशला ने हमेशा की तरह एक और रेस्‍क्‍यू किया। उन्‍होंने अपने फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। बारिश के मौसम में आमतौर पर सांप निकलते रहते हैं लेकिन उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में हाल ही में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वह इंसानों की बस्‍ती के पास खतरा बनकर जमीन के नीचे छुपकर रहा था। यहां उसने एक जानवर को अपना निवाला बना लिया।

देखें ऐसे ही अन्‍य वीडियो

     

 

Related Topics

Latest News