GOOD NEWS : MPPSC ने निकाली 4098 पदों​​​​​​​ पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें APPLY

 
image

साल 2022 के अंतिम समय में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने बंपर भर्ती निकाली है। शुक्रवार को एक दिन में राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2022 समेत 44 विज्ञापन जारी किए गए। इसके लिए पीएससी कार्यालय में रातभर विज्ञापन जारी होते रहे।

इन विज्ञापनों से करीब 4098 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनको मिलाकर 2022 में 5273 पदों के लिए पीएससी से कुल 54 विज्ञापन निकले। सबसे ज्यादा 38 विज्ञापन उच्च शिक्षा विभाग के हैं। दरअसल, हर विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अलग-अलग विज्ञापन निकाले जा रहे हैं, ताकि किसी एक विषय का मामला कोर्ट में जाता है तो उससे अन्य विषयों की भर्ती न अटके।

image

उधर, राज्य प्रशासनिक अफसरों के पदों पर भर्ती के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) से होने वाली तीन साल की चयन प्रक्रिया अलग-अलग स्तर पर अटकी है। इसमें साल 2019, 2020 और 2021 शामिल हैं।

उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पा रहा

शुक्रवार को पीएससी ने 2022 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यानी पीएससी ने चौथे वर्ष के लिए भी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन, उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पा रहा है। पिछले 3 नोटिफिकेशन के अनुसार 1121 पदों पर रिक्रूटमेंट होना है। साल 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार 427 पदों पर भर्ती होगी।

पीएससी में चयन प्रक्रिया अटकने का सबसे बड़ा कारण अन्य पिछड़ा वर्ग का बढ़ाया हुआ आरक्षण है। मध्यप्रदेश में वर्तमान में कुल 73% (ओबीसी 27%, एससी 16, एसटी 20 और ईडब्ल्यूएस 10%) आरक्षण है। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बीच का रास्ता निकाला, जिसमें 87% पदों को मुख्य भाग मानते हुए अंतिम रिजल्ट जारी करने और बाकी 13% पदों पर ओबीसी और अनारक्षित वर्ग की दो प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट बनाने की प्रक्रिया तय की। लेकिन, उम्मीदवारों ने जीएडी की इस गाइडलाइन को भी कोर्ट में चुनौती दे दी है।

सबसे बड़ी उलझन 2019 को लेकर, असर आगे भी पड़ रहा...

राज्य प्रशासनिक सेवा-2019 की चयन प्रक्रिया 3 साल में भी पूरी नहीं हो सकी है। 571 पदों के लिए चयन होना है। 7 अप्रैल 2022 को आए हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले के अनुसार पीएससी को प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट दोबारा से घोषित करने पड़े। लेकिन, निर्णय आने के पहले आयोग ने कोर्ट की परमिशन से मुख्य परीक्षा के रिजल्ट भी घोषित कर दिए थे। इसके अनुसार 1918 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सफल घोषित हुए। पीएससी ने 10 अक्टूबर को प्रारंभिक परीक्षा के दाेबारा रिजल्ट घोषित किए। इस बीच कुछ उम्मीदवार दोबारा हाईकोर्ट चले गए। 13 दिसंबर में कोर्ट के निर्णय में आयोग को सिर्फ मुख्य परीक्षा के लिए नए क्वालिफाई हुए 2721 उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त/विशेष मुख्य परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

साल 2020: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अटका

290 पदों के लिए वर्ष 2020 की राज्य प्रशासनिक सेवा का विज्ञापन 28 दिसंबर 2020 का आया। 25 जुलाई 2021 को प्रारंभिक परीक्षा हुई। 24 से 29 अप्रैल तक 2022 में मुख्य परीक्षा हुइ। 8 महीने से रिजल्ट अटका है।

साल 2021: मुख्य परीक्षा अटकी...

260 पदों के लिए 2021 की राज्य प्रशासनिक सेवा का विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को आया। प्रारंभिक परीक्षा 19 जून 2022 को हुई। इसका रिजल्ट भी आ चुका है। मुख्य परीक्षा 16 से 21 मार्च तक कराना प्रस्तावित है।

निर्णय आते ही रिजल्ट आ जाएंगे

एमपीपीएससी ओएसडी डॉ. आर पंचभाई का कहना है कि ओबीसी आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट का जो निर्णय होगा, उसके अनुसार रिजल्ट घोषित करेंगे। सभी की अलग-अलग स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। निर्णय आते ही सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। हमने अपने फाइनल रिजल्ट का प्लान दिया है। 87% पद हम भर सकते हैं। साल 2019 का इश्यू अलग है।

Related Topics

Latest News