देश में पहली बार इम्प्लोसिव तकनीक से भ्रष्टाचार की इमारत Twin Towers को 12 सेकेंड में किया जमींदोज

ट्विन टावर गिरने के बाद क्या अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरा कर पाएगी सुपरटेक
Noida के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक (supertech) के अवैध ट्विन टावर रविवार दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। इन्हें गिराने के लिए 3700 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया।
ट्विन टावर गिरने के बाद इन्हें बनाने वाली कंपनी सुपरटेक लिमिटेड ने 500 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है। कंपनी के चेयरमैन आरके अरोरा ने रविवार को कहा, 'हमारा कुल करीब 500 करोड़ रुपए का है। इसमें जमीन की खरीद, कंसट्रक्शन और ब्याज पर खर्च हुई रकम शामिल है।
- ब्लास्ट से पहले ट्विन टावर के पास की दो सोसाइटी में गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
- नोएडा पुलिस ने एहतियातन ग्रीन कॉरिडोर बनाए थे। 6 अस्पताल भी स्टैंडबाई पर थे।
- दोपहर 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया गया। धूल हटने के बाद करीब 3.40 बजे इसे खोला गया।
- एक्स्प्रेस-वे के अलावा 5 और रूट भी बंद किए गए थे। इन्हें भी ब्लास्ट के आधे घंटे बाद खोल दिया गया।
- ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया था।
-
हाईकोर्ट ने 8 साल पहले ट्विन टावर गिराने का आदेश दिया था
टावर से सटी एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रेसिडेंट उदयभान सिंह तेवतिया ट्विन टावर का मामला कोर्ट में ले गए थे। उन्होंने 2012 में अवैध निर्माण के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 2014 में ट्विन टावर को अवैध घोषित कर गिराने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों ने यहां फ्लैट बुक किए हैं, उन्हें 14% ब्याज के साथ उनका पैसा लौटाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में टावर गिराने का आदेश दिया, गिरे अब
सुपरटेक बिल्डर ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया और 31 अगस्त 2021 को आदेश दिया कि तीन महीने के अंदर यानी नवंबर 2021 को टावर गिरा दिए जाएं। नोएडा अथॉरिटी ने कोर्ट में कहा कि 22 मई 2022 तक ये काम कर लिया जाएगा। आखिर में इसकी तारीख 28 अगस्त 2022 तय हुई। याचिका लगाने वाले तेवतिया के मुताबिक, टावर टूटने के के फायदे 3 महीने बाद दिखने लगेंगे।
सुपरटेक की निर्माणाधीन परियोजनाएं
- सुपरनोवा, सेक्टर 94 नोएडा (निर्माण पूरा होने के बाद मिक्स लैंड यूज के मामले में ये भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी)
- नॉर्थ आई, सेक्टर 74 नोएडा (नॉर्थ इंडिया की सबसे ऊंची आवासीय इमारत)
- सुपरटेक अपकंट्री (ग्रेटर नोएडा)
- रोमानो
- इको विलेज
- स्पाइरा
- नॉर्थ आई
- गोल्फ कंट्री
सुपरटेक की उपस्थिति
- नोएडा
- ग्रेटर नोएडा
- यमुना एक्सप्रेसवे
- गाजियाबाद
- गुड़गांव
- मेरठ
- रुद्रपुर
- मुरादाबाद
सुपरटेक के प्रोजेक्ट्स, जो चल रहे हैं
Project Place
Romano Noida sector 18
Eco village 2 Greater Noida west (Noida Extn)
Spira Noida sector 94
Golf country Yamuna expressway Sector-22D
Supertech Belfair Sector 79 GGN

Supertech Hill estate Sohna
Supertech safari studios 17A Yamuna expressway
Supertech Zara residential apartments Sector 68 GGN
Supertech the valley Sector 78 GGN
Supertech 27 Heights Sector 82 Noida
Sector 79 GGN
Supertech defence floors
Supertech aadri
Supertech Araville
Supertech basera
Sector 68 GGN
Supertech Zara residential apartments
Supertech 76 Canvas
Supertech scarlet suites
Supertech Azalia
Supertech hues
Sector 2 sohna GGN
Supertech Hill estate
Supertech Montana view
Supertech officers enclave
Supertech Hill crest
Sector 17 sohna
Supertech Sambhav homes
Yamuna expressway Sector 22 D
Supertech Golf country Phase P2
Supertech Shaan
Supertech Golf Suites
Supertech Golf
Country villas
Supertech Golf village
Supertech Golf
Country plots
Sector 17A
Supertech safari studios
Supertech Aero suites
Supertech Holiday Village
Supertech Grand circuit
Supertech upcountry plots
Sector 118 Noida
Supertech Renesa
Supertech The Romano