Asian Paints Results 2024 Update : एक साल में 14% गिरा शेयर, इस साल 12.61% : तिमाही आधार पर 6.90% कम हुआ नेट प्रॉफिट

एशियन पेंट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 1,170 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। सालाना आधार इसमें 24.5% की कमी आई है। एक साल पहले कंपनी को 1,550.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.32% की गिरावट के बाद 8,969.73 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 9,182.31 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। कंपनी ने आज (बुधवार, 17 जुलाई) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।
वहीं, तिमाही आधार यानी जनवरी-मार्च 2024 के मुकाबले अप्रैल-जून में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 6.90% की कमी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी को 8,730.76 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था।
एशियन पेंट्स के शेयर ने पिछले 5 दिन में 1.94% और 1.70% का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें 8.46% और एक साल में 14.23% की गिरावट रही है। केवल इस साल की बात करें यानी 1 जनवरी से अब तक, तो एशियन पेंट्स का शेयर 12.61% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपए है।
60 से ज्यादा देशों में एशियन पेंट्स का कारोबार
एशियन पेंट्स की शुरुआत 1942 में हुई थी। इसे 4 दोस्त ने पार्टनर्शिप में शुरू किया था। 1968 से यह भारतीय पेंट मार्केट में इसकी बड़ी हिस्सेदारी रही है। फिलहाल एशियन पेंट्स 15 देशों में काम करती है। दुनिया भर में 27 पेंट मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटिज हैं, जो 60 से ज्यादा देशों में कस्टमर सर्विस देती है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कोटिंग्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में से एक अमेरिका की PPG Inc के साथ 50:50 के जॉइंट वेंचर में ऑपरेशन करती है। एशियन पेंट्स के ग्रुप में कई कंपनियां हैं। इनमें एशियन पेंट्स बर्जर, एप्को कोटिंग्स, SCIB पेंट्स, तौबमैन्स, एशियन पेंट्स कॉजवे और कैडिस्को एशियन पेंट्स दुनियाभर में सर्विस प्रोवाइड करती है।