दहेज लोभी पति का कारनामा, पत्‍नी के नाजुक अंगो में मिर्च पाउडर डालकर दी तालिबानी सजा

 
image
सीतापुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसने पत्नी का सिर मुड़वा दिया और गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। पुलिस ने पति व उसके दो अन्य परिवारजन पर मुकदमा लिखा है।सदरपुर इलाके के एक गांव की महिला का कहना है उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवारजन ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन पति और उसके घर वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार को पति गुस्से में घर आया और गालियां देने लगा।

पीड़िता के घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन पति और उसके घरवाले संतुष्ट न होकर और दहेज की मांग करने लगे। इस कारण पति पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि शुक्रवार को पीड़िता का पति गुस्से में घर आया और पीड़िता को पीट दिया। फिर पीड़िता के सिर के बाल काटकर उसे मुंडा कर दिया। इसके बाद बर्बरता की।

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को थाने लाकर तहरीर दी है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पीडित महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी बिसवां भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने जब मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बदा भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी का सिर मुड़वा दिया। इसके बाद उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पति व उसके दो अन्य परिवारजन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ क मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Topics

Latest News