नशे में धुत लड़कियों ने फाड़ी पुलिस की वर्दी ,उसके बाद दूसरी लड़की ने अपने दांतो से काटा पुलिस वाले  का हाथ

 
image
मुंबई: मुंबई से पालघर के विरार शहर में हैरान करने देने वाला वाकया सामने आया है। नशे में टल्ली कुछ लड़कियों ने पहले एक बार के बाहर हुडदंग की। इसके चलते वहां पर भी जमा होने लगी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़कियां पुलिसकर्मियों से भी उलझ गईं। उनके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने किसी तरहत से स्थिति को काबू में किया।लड़कियों की हुडदंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस ने इन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कैसे शुरू हुई हुडदंग?

जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों विरार शहर के पंखा फास्ट नाम के बार एंड रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची थीं। वहां ड्रिंक करने के बाद ये लड़कियां नशे में धुत हो गई। अंदर इनकी दूसरे गुट से कुछ कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें बाहर निकाला तो ये बाहर हुड़दंग करने लगीं। नशे में धुत लड़कियों की अजीबोगरीब हरकतों को देखकर वहां भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के अतरिक्त पुलिस को बुलाया और इन्हें काबू में करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से गालीगलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिसवालों की वर्दी को खींचने लगीं।

पुलिसकर्मी को दांतों काटा

साेशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले में यह भी सामने आया है कि एक लड़की ने दांतों से एक पुलिसकर्मी को काट लिया। विरार शहर पुलिस के अनुसार लड़कियों के पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग और करने और पुलिस से उलझने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह अर्नाला पुलिस स्टेशन में पुलिस को चोट पहुचंने के आरोप में धारा 353, 323, 325, 504 और 506 के तरह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़कियों को पुलिस अरेस्ट करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की है। कोर्ट ने तीनाें लड़कियों को एक दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है।

Related Topics

Latest News