Holika Dahan festival 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन वाले दिन 5 काम भूलकर भी नहीं करें, संकट में पड़ जाएगा आपका जीवन

 
image

Holika Dahan 2023: होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा। वहीं अगले दिन 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। ये इस बात का प्रतीक होता है कि अंतर्मन की सारी बुराइयों को जलाकर खाक कर दिया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 मार्च को होने जा रहे होलिका दहन वाले दिन 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इन कामों को करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

होलिका दहन वाले दिन किसी को भी पैसे या कोई अन्य कीमती चीजें उधार नहीं देनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन दूसरों को अपने पैसे या कीमती चीजें देने से घर में आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो जाता है।

होलिका दहन वाले दिन सड़कों पर अजीब चीजें पड़ी दिखाई देती हैं, ये सब चीजें टोने-टोटके वाली हो सकती हैं। जिसका आप पर बुरा प्रभाव हो सकता है। ऐसी चीजों को लांघे बिना साइड से निकल जाएं।

होलिका दहन वाले दिन महिलाएं अपने बालों को खुले और रूखे न रखें। इसकी जगह बालों में तेल लगाकर उन्हें उचित तरीके से बांधकर रखें। माना जाता है कि खुले और रूखे बालों को देखकर नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।

होलिका दहन वाले दिन अगर कोई बाहरी या अनजान व्यक्ति आपको खाने के लिए भोजन या पीने के लिए पानी दे तो उसे बिल्कुल भी ग्रहण न करें। इसके सेवन से आपको बड़ी हानि झेलनी पड़ सकती है।

होलिका दहन वाले दिन काले या पीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि होलिका दहन वाले दिन ये दोनों रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे आपसी संबंध खराब होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Related Topics

Latest News