MP LIVE : भोपाल से आगरा जा रही indigo की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, कुछ न मिलने से यात्रियों ने ली राहत की सांस...

हैदराबाद से आगरा जा रही थी फ्लाइट
MP NEWS : राजा भोज एयरपोर्ट (raja bhoj airport) से आगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट (indigo flight) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हैदराबाद से भोपाल होकर आगरा जाने वाली फ्लाइट में विस्फोटक रखा है। तत्काल कंट्रोल रूम से अलर्ट मैसेज जारी किया गया। उस समय तक हैदराबाद से भोपाल आने वाले यात्री विमान से उतर चुके थे। भोपाल से आगरा जाने वाले यात्रियों को रोक लिया गया। जवानों ने विमान की सर्चिंग की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। सूचना के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। CISF के डिप्टी कमांडेंट एवं विमानतल सुरक्षा प्रभारी मानसिंह ने बताया कि बम की सूचना सही नहीं थी। जांच की जा रही है। यह सूचना इंडिगो की महिला कर्मचारी ने दी थी।
राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को सुबह इंडिगो की फ्लाइट (hyderabad bhopal agra flight) में बम की सूचना मिली थी। यहां महिला कर्मचारी ने विमान में संदिग्ध वस्तु की होने की शिकायत की थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सीआइएसएफ की टीम ने तत्काल यात्रियों को सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ही रोक दिया और विमान की जांच शुरू कर दी। बाद में पता चला कि वो बम नहीं विमान में वजन मैंटेन करने के लिए सामान रखा था।
यह घटना गुरुवार सुबह 9:00 बजे के आसपास हुई थी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (cisf) के कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि हैदराबाद से भोपाल होकर आगरा जाने वाली फ्लाइट में कोई विस्फोटक रखा हुआ है। इस सूचना के बाद सीआइएसएफ का अमला भी हैरान हो गया और तत्काल एक्शन में गया। तत्काल कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी हो गया और सभी कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद यह फ्लाइट भोपाल से आगरा जाने वाले थी। विमान में यात्री सवार हो रहे थे, तभी सभी को रोक दिया गया।
गांधी नगर पुलिस (gandhi nagar police) के मुताबिक एक महिला कर्मचारी ने संदिग्ध वस्तु देखने के बाद सीआइएसएफ को फोन कर दिया था। आधे घंटे बाद जब स्थिति स्पष्ट हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। संदिग्ध वस्तु होने की सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था।
इधर, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एवं विमानतल सुरक्षा प्रभारी मानसिंह का कहना है कि बम की सूचना सही नहीं थी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हमने पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उड़ान को रवाना होने की अनुमति दी। इस दौरान करीब आधा घंटा फ्लाइट लेट हुई।