Karnataka Result LIVE : अपने दम पर सरकार बनाएगी कांग्रेस,भाजपा को तगड़ा झटका : जेडीएस भी कमजोर हुई

 
image

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। कांग्रेस एक बार फिर कर्नाटक में सरकार बनाने में सफल रही। पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। भाजपा का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। वहीं जेडीएस भी कमजोर हुई। कांग्रेस ने अब सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

13 May 2023

02:33 PM
कर्नाटक चुनाव परिणाम

कांग्रेस: 138
भाजपा: 63
जेडीएस: 20

(बहुमत के लिए 113 सीट जरूरी)

भाजपा ने मानी हार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ' हम जनादेश का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देते रहेंगे।

कर्नाटक में सीएम पद पर विवाद शुरू
कर्नाटक में अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी या नहीं, इससे पहले ही सीएम पद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। बता दें, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी हैं।

 अब तक की बड़ी बातें
भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है
किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है
भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर जेडीएस के वोट तोड़े हैं
भाजपा अपने गढ़ों में कमजोर हुई है, तो कहीं-कहीं कांग्रेस का भी हाल ऐसा है।
जेडीएस कमजोर पड़ी है, लेकिन उसके समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी।

कांग्रेस को सरकार बनने का भरोसा
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, मैं कर्नाटक के 6.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है। चलिए कल तक का इंतजार करते हैं, जब तक नतीजे नहीं आ जाते। बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और हम कर्नाटक के लोगों की सेवा करेंगे।

Related Topics

Latest News