JAMTARA : पत्नी के जींस पहनने पर पति को ऐतराज : 2 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने किया ऐसा काम की आपके भी उड़ जायेंगे होश

 

JAMTARA : पत्नी के जींस पहनने पर पति को ऐतराज : 2 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने किया ऐसा काम की आपके भी उड़ जायेंगे होश

एक पति को अपनी पत्नी के पहनावे का विरोध करने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी के जींस पहेनने पर ऐतराज जताया था। महज इतनी सी बात को लेकर विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया जिससे घायल पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। दरअसल यह बेहद ही चौका देने वाला झारखंड के जामताड़ा का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

जनकारी के मुताबिक रविवार को जामताड़ा थाना के जोड़भीटा गांव में रहने वाले आंदोलन टुडू नाम के शख्स का पत्नी पुष्पा हेंब्रम से विवाद हो गया। दंपति के बीच हुआ यह विवाद पहनावे को लेकर था जिसमें पति पत्नी के पहनावे का विरोध करते हुए उसे जींस पहेनने से मना कर रहा था। पति ने पत्नी को जींस पहेनने से मना किया तो आवेश आई पत्नी ने चाकू लेकर पति हमला कर दिया जिससे पति बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को गंभीर हालत में लेकर उपचार के लिये अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

2 महीने पहले हुई थी शादी

बताया गया कि दंपति जोड़े का विवाह दो माह पूर्व ही हुआ था। पति पत्नी दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे लेकिन पति को पत्नी के पहनावे पर ऐतराज था। घटना दिनांक को मृतक की पत्नी पड़ोस के गांव में मेला देखने गई थी। पत्नी ने मेले में जाने के लिये जींस पहना था और जब वह मेले से लौटी तो पति ने उसे दोबारा से जींस पहेनने से मना कर दिया। महज इतनी सी बात पर पत्नी बिफर पड़ी और विवाद करते हुए पति पर चाकू से हमला कर दिया।

ससुर ने लगाया बहू पर आरोप

चाकू के हमले से घायल युवक की मौत के बाद पिता कर्णेश्वर टुडू ने बहू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि बहू और बेटे के बीच जींस पहेनने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान बहू ने बेटे पर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे बेटे की मौत हो गई। इधर पुलिस ने भी मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।

Related Topics

Latest News