Namaz Read In Mosques : देशभर में आज मनाई जा रही ईद, दिल्ली,भोपाल,मुंबई में जमा हुए लोग : देखिए देशभर से ईद की तस्वीरें...

 
image

Eid Ul Fitr 2023 : देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया। रमजान खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। इसे ईद-उल-फितर भी कहा जाता है।

ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद, भोपाल की ईदगाह और मुंबई की माहिम दरगाह में सुबह से ही लोग नमाज के लिए जमा होने लगे थे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। इधर, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने दिल्ली की पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।

कटनी. ईद पर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समाज ने विशेष नमाज अता कर देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित की ईदगाह में विशेष नमाज अता की गई। यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अता करने के साथ एक दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं मिशन चौक नगीना मस्जिद में भी सैकड़ों लोगों ने विशेष नमाज अता करते हुए अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। शहर की एक दर्जन मस्जिदों में सुबह से नमाज अता करने बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे।

image

देखिए देशभर में ईद की तस्वीरें...

मुंबई के एक मैदान में ईद की नमाज पढ़ने जुटे सैकड़ों लोग।

मुंबई के एक मैदान में ईद की नमाज पढ़ने जुटे सैकड़ों लोग।

मुंबई के मैदान में एक साथ नमाज पढ़ते लोग।

मुंबई के मैदान में एक साथ नमाज पढ़ते लोग।

ईद के मौके पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ कोलकाता के रेड रोड मैदान में लोगों से मिलीं।

ईद के मौके पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ कोलकाता के रेड रोड मैदान में लोगों से मिलीं।

दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

मुंबई में पुलिसवालों ने मुस्लिम लोगों को गुलाब का फूल देकर ईद की मुबारकबाद दी।

मुंबई में पुलिसवालों ने मुस्लिम लोगों को गुलाब का फूल देकर ईद की मुबारकबाद दी।

दिल्ली के जामा मस्जिद में फज्र की नमाज अदा करते लोग।

दिल्ली के जामा मस्जिद में फज्र की नमाज अदा करते लोग।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ते लोग।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ते लोग।

दिल्ली के जामा मस्जिद में एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे।

दिल्ली के जामा मस्जिद में एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे।

कोलकाता के रेड रोड इलाके में ईद की नमाज पढ़ते लोग।

कोलकाता के रेड रोड इलाके में ईद की नमाज पढ़ते लोग।

बिहार के पटना में गांधी मैदान में नमाज पढ़ते लोग। CM नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे।

बिहार के पटना में गांधी मैदान में नमाज पढ़ते लोग। CM नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे।

महाराष्ट्र के मुंबई में माहिम दरगाह पर लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी।

महाराष्ट्र के मुंबई में माहिम दरगाह पर लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी।

ईद के मौके पर सलमान खान ने आमिर खान के साथ फोटो पोस्ट की। फोटो के कैप्शन में चांद मुबारक लिखा।

ईद के मौके पर सलमान खान ने आमिर खान के साथ फोटो पोस्ट की। फोटो के कैप्शन में चांद मुबारक लिखा।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने शुक्रवार शाम को पुरी बीच पर रेत से ईद मुबारक की कलाकृति बनाई।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने शुक्रवार शाम को पुरी बीच पर रेत से ईद मुबारक की कलाकृति बनाई।

सेवईं के लिए जानी जाती है मीठी ईद
ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं। ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है।

शुक्रवार को पढ़ी गई रमजान की अलविदा नमाज

शुक्रवार को दिन में रमजान के महीने की अलविदा नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ईद की जमकर खरीददारी भी हुई। सेवइयां, चूड़ियों और कपड़ों आदि की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी रही। मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही।

अरब देशों में एक दिन पहले मनाई जाती है ईद

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। दरअसल, अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। वहां 20 अप्रैल को ही चांद नजर आ गया था, इसलिए 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आया था इसलिए आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है।

Related Topics

Latest News