घोड़े की इन 7 तस्वीरों को घर में लगाने से व्यापार में मिलती है अपार हैरान करने वाली सफलता

 
IMAGE

Horse Painting: कई लोगों के घरों में दीवार पर 7 घोड़ों की तस्वीर लगी होती है। कुछ लोग इससे सजावट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों के पास इस पेंटिंग को अपने घर की दीवार पर लगाने के पीछे एक खास वजह होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सात घोड़ों की फोटो लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि इस तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे परिवार में लोगों को तरक्की और सफलता मिलती है। हालांकि यह पेंटिंग तभी फायदेमंद हो सकती है। जब आप इसे घर में सही दिशा में लगाएं।

कैसी होनी चाहिए फोटो?
फोटो खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों पर लगाम न लगा हो। साथ ही उनका चेहरा प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए। घोड़ों को दौड़ते हुए देखना चाहिए।

कहां लगाएं सात घोड़ों की तस्वीर?
इस तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। इसे आप घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं। व्यवसाय के स्थान पर केबिन में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगानी चाहिए। पेंटिंग को इस तरह से फ्रेम करना याद रखें कि घोड़े दरवाजे से आते हुए दिखाई दें। इस तस्वीर को दक्षिण की दीवार पर भी लगा सकते हैं। इ
ससे आप घर के हॉल में भी लगा सकते है।

पेंटिंग घोड़ों के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तस्वीर को घर में रखने से घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। व्यक्ति को अपने क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह बेहतर नौकरी पाने और नौकरी में पदोन्नति में मदद करता है। समाज में सम्मान बढ़ता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Related Topics

Latest News