Railway Big Update : यात्रा करने से पहले जरूर देखे ले यह अपडेट,ये ट्रेनें रहेंगी परिवर्तित

 
rtfg

उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते झेलम सहित कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जान लेना चाहिए। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस 26 और 27 नवंबर को आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी।
11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 26 और 27 नवंबर को नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 26 और 27 नवंबर को आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर जाएगी।
12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 27 और 28 नवंबर को नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर छावनी पंजाब मेल 21 जनवरी से 27 जनवरी तक निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी।
12138 फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल 21 से 27 जनवरी तक निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
12617 एर्नाकुलम -हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 09 जनवरी से 03 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी।
 
ये प्रमुख गाडिय़ां भी रहेंगी परिवर्तित

  • 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 11 जनवरी से 05 फरवरी तक निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
  • 12621 डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 20 जनवरी से 03 फरवरी तक निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर नई दिल्ली जाएगी।
  • 12622 नई दिल्ली -डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस 22 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक निर्धारित मार्ग नई दिल्ली -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली- आगरा छावनी होकर जाएगी।
  • 12721 हैदराबाद डेकन-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 09 जनवरी से 03 फरवरी तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी।
  • 12722 हजरत निजामुद्दीन -हैदराबाद डेकन एक्सप्रेस दिनांक 10 जनवरी से 04 फरवरी तक निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन - गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
  • 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस 27 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।

Related Topics

Latest News