Ram Lalla Pran Pratishtha Anushthan : राम मंदिर और रामलला की नई प्रतिमा को लेकर राजनेताओं के सवालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'

 
CVNV

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा। प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते।

प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, राम मंदिर और नई प्रतिमा को लेकर राजनेताओं के उठाए सवालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्हें कुछ नहीं पता।

  •     शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हुए, श्रद्धालु 23 जनवरी से नए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
  •     आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह उनका शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास होगा।
  •     पाकिस्तान से हिंगलाज शक्तिपीठ का जल आज अयोध्या पहुंचेगा।

लाइव अपडेट्स
प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 5 राज्यों के 12 एयरपोर्ट की पार्किंग बुक

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से 900 VIP और 60 VVIP शामिल होंगे। VVIP के 60 चार्टर्ड प्लेन अयोध्या के नए एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। यहां VVIP को छोड़ने के बाद प्लेन 1000 किलोमीटर की रेंज में आने वाले दूसरे एयरपोर्ट पर पार्क होंगे। क्योंकि, अयोध्या में सिर्फ 8 प्लेन की पार्किंग हो सकती है।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पार्किंग के लिए 5 राज्यों के 12 एयरपोर्ट की पार्किंग रिजर्व की गई है। इनमें यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ फिल्मों के सुपर स्टार पवन कल्याण का चार्टर्ड प्लेन कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पार्क होंगे। केंद्रीय उड्‌डयन विभाग ने एयरपोर्ट पार्किंग को लेकर सभी राज्यों को संदेश भेजा है।

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

अररिया पुलिस ने 22 जनवरी को राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक 21 साल का मोहम्मद इंतखाब खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकी बता रहा है। उसने कॉल कर अपना नाम छोटा शकील और खुद दो दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकी बताया था। पुलिस ने तुरंत टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल कर कॉल करनेवाले को अरेस्ट कर लिया है।

22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे आएंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या आएंगे। वह 4 घंटे रामनगरी में रुकेंगे। सुबह 10.30 बजे विमान से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12.20 से 1 बजे तक होगा। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी। वे रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाकर उनको शीशा दिखाएंगे। इसके बाद मोदी, मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

22 जनवरी को दिल्ली में आधे दिन की छुट्‌टी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम के कारण 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी को मंजूरी दी।
रामलला के पूजन के लिए दुनिया के कई देशों का जल आया

                                                                                                                            रामलला की रजत मूर्ति का पुष्प अधिवास कराया गया

7 प्रमुख नदियों में से 3 का जल लाया हूं- मंजूनाथ शर्मा शैव शारदा कमेटी के सदस्य मंजूनाथ शर्मा ने बताया- भारत में 7 नदियों का महत्व है। इसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु। वर्तमान में पांच नदियां भारत में है। मैं तीन नदियों सरस्वती, सिंधु, कावेरी का जल लेकर अयोध्या आया हूं।

सरस्वती, सिंधु आज पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बहती हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसा ऐतिहासिक कार्यक्रम एक हजार सालों में हो रहा है। शैव शारदा कमेटी को इस सेवा का मौका मिला। इसके फाउंडर दिल्ली के रहने वाले कश्मीरी पंडिता रवींद्र पंडिता ने PoK में रहने वाले सिविल सोसाइटी से संपर्क किया। इस सोसाइटी में मुस्लिम हैं। इन लोगों ने जल भेजा। ये जल सीधे भारत नहीं आ सकता। पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश से है। लिहाजा कई देशों से होकर मुंबई आया। मुंबई में रवींद्र पंडित जी के पास गया। मैं और रवींद्र जी जल लेकर शृंगेरी महाराज के पास गए थे। उनके आशीर्वाद से अयोध्या पहुंचे।

तीन नदियों का जल अयोध्या लाया गया

प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला के अभिषेक के लिए देशभर से पवित्र जल एकत्र किया गया है। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से तीन नदियों का जल लाया गया है। बेंगलुरु (कर्नाटक) के रहने वाले शैव शारदा कमेटी के सक्रिय सदस्य मंजूनाथ शर्मा ने तीनों पवित्र नदियों का जल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को सजाने में कोई कोर-कसर नहीं रखी जा रही। भगवान राम के बालरूप की तस्वीरें लगाई जा रही हैं, सड़क के किनारे चौपाइयां लिखी गई हैं।

ओडिशा में विशाल दीया बन रहा
ओडिशा के भद्रक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए एक विशाल दीया तैयार किया जा रहा है।

'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'
राम मंदिर और रामलला की नई प्रतिमा को लेकर उठाए जा रहे राजनेताओं के सवालों पर चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, विनाशकाले विपरीत बुद्धि। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्टर ने पूछा कि प्रतिमा को लेकर कहा जा रहा है ये बाल्यकाल की मूर्ति हैं। कौशल्या की गोद में ऐसी मूर्ति होनी चाहिए, इस पर रामभद्राचार्य ने कहा- उन्हें कुछ नहीं पता।

प्राण प्रतिष्ठा में ये महंत मौजूद रहेंगे


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी दास जी महाराज, महंत महेश्वर दास, उदासीन आश्रम अयोध्या के महंत डॉ. भरत दास महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महंत त्रिभुवन दास, स्वामी पुष्करानंद, महंत जुनेंद्र मुनि, कोठारी राघवेंद्र, महंत महेश्वर दास आदि उदासीन संप्रदाय के महंत उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या पहुंच चुके हैं। ये सभी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

सरयू तट पर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की रामकथा
अयोध्या में रामोत्सव के तहत सरयू तट पर भजन संध्या स्थल अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की राम कथा चल रही है। पांचवें दिन की कथा राम भजन के साथ शुरू हुई। इसमें श्रोताओं को राम के महत्व और अयोध्या के बारे में बताया।

रामलला विराजमान का आज नीले वस्त्र से श्रृंंगार

दिन के हिसाब से रामलला विराजमान का शृंगार होता है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, बृहस्पतिवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को पिंक वस्त्र पहनाए जाते हैं।

वाराणसी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बांटने के लिए 5 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। महिलाएं अपने हाथ से लड्डू बनाकर उन्हें अयोध्या भेजेंगी। ये महिलाएं लड्डू बनाते समय रामलला से जुड़े लोकगीत गा रही हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामलला का श्रृंगार

यह फोटो मूर्ति निर्माण कार्यशाला की बताई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान कर्म कुटी पूजा की गई थी। कहा जा रहा है कि उस समय प्रतिमा का श्रृंगार किया गया था।

एक और बात बताई जा रही है कि गर्भगृह में लाने से पहले रामलला की प्रतिमा को सजाकर देखा गया था। हो सकता है ये तस्वीर उस समय की है। हालांकि अभी तक ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी ने इस तस्वीर के बारे में कुछ नहीं बताया है।

अलीगढ़ से 400 किलो वजनी ताला पहुंचा

अलीगढ़ में बना 400 किलो वजनी ताला और चाबी अयोध्या पहुंचा। इसे क्रेन से उतारा गया।

अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

रामनगरी में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं।

अयोध्या में सेना के कमांडो पहुंचे

अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना की कमांडो यूनिट पहुंची। 21 जनवरी के बाद से रामपथ पर जाने से पहले आधार कार्ड वैरिफाई करवाना होगा। बगैर पहचान पत्र एंट्री पर रोक है।

साधु भी सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाए

अयोध्या का सेंटर पॉइंट लता मंगेशकर चौराहे पर आजकल लोगों का जमावड़ा लगा है। सभी यहां आकर सेल्फी ले रहे हैं। एक साधु भी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए।

जाति, भाषा, धर्म, समाज से ऊपर उठकर प्रभु श्रीराम के चरणों में लोगों का समर्पण- अनिल मिश्र

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के यजमान अनिल मिश्र ने कहा- देश-विदेश से आने वाली भेंट प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हो रही है। जाति, भाषा, धर्म, समाज से ऊपर उठकर प्रभु श्रीराम के चरणों में लोगों का समर्पण दिख रहा है। चाहे फिर वो नेपाल से आने वाली भेंट हो, कश्मीर की केसर या तमिलनाडु की भेंट हो, लोगों का ऐसा भाव स्वागत योग्य है। प्रभु श्रीराम के चरणों में ये सारी चीजें में मैं पहुंचाऊंगा।

नेपाल से आए भक्तों ने गाया- राम आएंगे

प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल से भी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। नेपाल के जनकपुर में भगवान राम की ससुराल है। नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भजन गाया।

अस्थाई मंदिर बंद, पुजारी ने नए मंदिर में दर्शन किए

सुबह की उत्थान आरती के बाद रामलला के पुजारी संतोष तिवारी राम मंदिर गए। आज अस्थाई मंदिर बंद है और काम भी कुछ कम है। इसलिए वे वक्त निकालकर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। 22 जनवरी के बाद से संतोष नए मंदिर में भगवान का पूजन करेंगे। संतोष 1992 से रामलला के पुजारी हैं। बाबरी विध्वंस के समय भी रामलला की रक्षा में मौजूद थे।

बाबर रोड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर लगाया

दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर लगा दिया।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम की नई प्रतिमा

रामलला की प्रतिमा की जो फोटो शुक्रवार 19 जनवरी को सामने आई, उसमें मूर्ति वर्कशॉप में रखी दिख रही थी।
कश्मीर से मुसलमानों ने 2 किलो केसर भेजा, कहा- मजहब अलग, लेकिन पुरखे एक

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, मेरे पास कश्मीर के कुछ मुसलमान भाई आए थे और उन्होंने आनंद व्यक्त किया कि यहां राम लला का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मज़हब अलग है लेकिन हमारे पुरखे एक हैं। राम हमारे सबसे आदरणीय पूर्वज हैं। उन्होंने मुझे कश्मीर के 2 किलो केसर राम लला की सेवा के लिए भेंट किए। मैं ये केसर इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्रा को भेंट कर रहा हूं।

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बोले - प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम की मूर्ति की आंखें नहीं दिखाई जा सकतीं

मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, जब निर्णय हो जाता है कि इस मूर्ति को स्थापित किया जाना है तो उसके नेत्र ढंक दिए जाते हैं। उसके बाद स्थापित कर दिया जाता है। ये काम वहीं (गर्भगृह) में होता है। अभी तस्वीरों में जिस मूर्ति की आंख खुली दिखाई गई है, वो मूर्ति है ही नहीं। उसका वैसा स्वरूप है ही नहीं। अगर किसी ने आंख से कपड़ा हटा दिया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। प्राण प्रतिष्ठा के पहले प्रतिमा का सबकुछ (स्नान, शृंगार, भोग) हो सकता है, लेकिन आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। अभी भी (प्राण प्रतिष्ठा के पहले तक) जो भी कर्मकांड चल रहे हैं, उसमें भी प्रतिमा की आंखें ढंकी रहेंगी। प्रतिमा में आंखों को छोड़कर शरीर से कपड़ा हटाया जा सकता है, क्योंकि कई अनुष्ठान (जैसे जलाधिवास, केसराधिवास) होते हैं, लेकिन आंखें नहीं दिखाई जा सकतीं।

जानिए, 5 साल के बाल रूप वाली रामलला की प्रतिमा कैसी होगी?

पाकिस्तान के हिंगलाज शक्तिपीठ से अयोध्या आएगा जल... आइए इसके बारे में जानते हैं


पाकिस्तान के शक्तिपीठ से शनिवार को जल अयोध्या आएगा। हम यहां आपको इस मंदिर के बारे में बता रहे हैं। हिंगलाज माता मन्दिर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित एक हिंदू मन्दिर है। यह हिंदू देवी सती को समर्पित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है। यहां इस देवी को हिंगलाज देवी या हिंगुला देवी भी कहते हैं। इस मंदिर को नानी मंदिर के नामों से भी जाना जाता। पिछले तीन दशकों में इस जगह ने काफी लोकप्रियता पाई है और यह पाकिस्तान के कई हिंदू समुदायों के बीच आस्था का केंद्र बन गया है।

हैदराबाद से अयोध्या पहुंचे 1265 किग्रा के लड्डू

इन लड्डुओं को तैयार करने वाले श्री राम कैटरिंग सर्विसेज के एन नागभूषणम रेड्डी कहते हैं, 'भगवान ने मेरे कारोबार और मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया है। मैंने जीवित रहने तक प्रत्येक दिन के लिए 1 किलो लडडू तैयार करने का संकल्प लिया था। मैं फूड सर्टिफिकेट भी लाया हूं। ये लड्डू एक महीने तक चल सकते हैं। 25 लोगों ने 3 दिन में ये लड्डू तैयार किए हैं।

Related Topics

Latest News