शर्मशार : लड़की ने शादी से मना किया तो तलवार से काटी उंगलिया, रिस रहा था खून फिर भी सिर से पैर तक नोचते रहे बदन, जिस्म पर लगे 31 टांके

 
image

सार : रविवार रात शादी कार्यक्रम से लौट रही युवती का किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया है।

बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 19 साल की युवती का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियों ने युवती के साथ जबरदस्ती करने के बाद उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। युवती को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया है।

मामले के अनुसार रविवार रात युवती अपने परिजनों के साथ गांव में ही एक शादी समारोह से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही कालू और जीतू ने उसे किडनैप कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद उस पर तलवार से वार किया, जिससे युवती के सिर, मुंह और हाथ पर गंभीर चोट आई है। साथ ही युवती के एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा भी कट गया।

क्या है पूरा मामला?

बांसवाड़ा जिले में सेकंड ईयर की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। रेप के बाद दरिंदों ने तलवार से उसके हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा भी काटकर अलग कर दिया। आरोपी स्टूडेंट पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने दोस्त के साथ हमला कर दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। दोनों आरोपियों ने छात्रा के घर से 200 मीटर की दूरी पर रात के अंधेरे में उससे गैंगरेप किया और उसके हाथ और मुंह पर तलवार से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और मां मौके की तरफ दौड़े। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा कटे हुए थे। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता ने आरोपी युवकों के नाम बताए हैं।

कालू नाम का शख्स लड़की पर शादी के लिए प्रेशर बना रहा था। लड़की ने इनकार किया तो गैंगरेप कर मर्डर की कोशिश की। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वो घर से 300 मीटर दूर है। इस पर तत्काल टीम वहां पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीड़िता से 5 साल पुरानी पहचान थी, वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजन पीड़िता की सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, इससे आरोपी नाराज था। पीड़िता भी युवक के खिलाफ चली गई थी। इसलिए आरोपी ने उसके साथ ज्यादती के साथ हत्या करने की साजिश रची।

Related Topics

Latest News