शर्मनाक : महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर किया दुष्कर्म : 6 लोगो के ऊपर मामला दर्ज

 
image

जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने तथा उसके जेवरात रखने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रिश्ते में देवर सुनील ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े : लड़को का कुवारियों लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाओं से अफेयर, जानिए शादीशुदा महिला में ऐसी क्या है खूबियां

इसके बाद वह पति को छोड़कर सुनील के घर आ गई। सुनील ने उसका यौन शोषण करने शुरू कर दिया, जिसमें आरोपी के परिजनों ने उसका साथ दिया। जब उसने सुनील पर शादी का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गहने अपने पास रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुनील, उसके पिता लीलूराम, भाई जसबीर, प्रवीन, सचिन, अनीता के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Topics

Latest News