Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates : IT और FMCG छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट, इंफोसिस के शेयर में करीब 3% की तेजी

शेयर बाजार ने आज यानी 19 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। हालांकि, अभी सेंसेक्स ऑल टाइम हाई से नीचे आकर 350 अंक की गिरावट के साथ 80,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 24,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और FMCG छोड़कर NSE के सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।
FIIs ने गुरुवार को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे
रिलायंस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड बाजार को नीचे खींच रहे हैं। जबकि, इंफोसिस, HDFC बैंक,ITC और एशियन पेंट बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।
एशियाई बाजारों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 0.43% की गिरावट है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 1.94% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.63% की गिरावट है।
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने गुरुवार (19 जुलाई) को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,904.25 करोड़ के शेयर बेचे।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 1.29% गिरकर 40,665 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 0.70% की गिरावट के साथ 17,871 के स्तर पर बंद हुआ था।
Q1FY25 के नतीजे के बाद इंफोसिस के शेयर में करीब 3% की तेजी
अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आने के बाद इंफोसिस के शेयर में करीब 3% की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 पर कंपनी का शेयर 2.74% की तेजी के साथ 1806 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Q1FY25 यानी वित्त वर्ष 2025 में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 7.1% बढ़कर 6,368 करोड़ रुपए हो गया है।
पिछले साल इसी तिमाही (Q1FY24) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5,945 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, पिछली तिमाही (Q4FY24) में यह 7,969 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.1% गिरा है। इंफोसिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को Q1FY25 के नतीजे जारी किए।
सनस्टार लिमिटेड का IPO ओपन हुआ
सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकते हैं। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 18 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,522 और निफ्टी ने 24,829 का स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 626 अंक की तेजी के साथ 81,343 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं, निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 24,800 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, बुधवार यानी 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी के चलते बाजार बंद था।