रक्षाबंधन के त्योहार पर सूखे मेवे की कीमत में अचानक से उछाल : अखरोट, बादाम, अंजीर के भाव बढ़े : जानिए कीमत

 

रक्षाबंधन के त्योहार पर सूखे मेवे की कीमत में अचानक से उछाल : अखरोट, बादाम, अंजीर के भाव बढ़े : जानिए कीमत

रक्षाबंधन के त्योहार पर सूखे मेवे की कीमत में अचानक उछाल आ गया है। 15 दिन से अफगानिस्तान से मेवे का आयात नहीं हुआ है। इस कारण अफगान से आने वाले अखरोट, अंजीर और अफगानी बादाम की कीमत में 150 से 200 रुपए प्रतिकिलो तक का उछाल आ गया है। जो अफगानी बादाम अभी तक ग्वालियर के बाजार में 700 रुपए किलो चल रही थी, वह अब 900 रुपए बिक रही है। साथ ही, अंजीर भी 600 से 800 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।

व्यापारियों की मानें, तो यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय में नया स्टॉक नहीं आया, तो यह स्टोर वाला माल भी बिक जाएगा। ऐसे में मेवा की कीमत में 50 % से ज्यादा का भी उछाल संभव है।

अफगानिस्तान से यह मेवा आती है प्रदेश भर में

अफगानिस्तान में क्या हालात हैं, यह किसी से छिपे नहीं हैं। वहां से तालिबानी हुकुमत ने कब्जा जमा लिया है। इस कारण भारत को आयात होने वाले मेवा व अन्य सामग्री नहीं आ पा रही है। यही कारण कि अफगानिस्तान से आने वाली मेवा अखरोट, अंजीर, बादाम, मुनक्का और खुबानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इन्हीं मेवा के दाम सबसे ज्यादा उछले हैं।

नहीं सुधरे हालात तो और बढ़ेंगे दाम

अभी यह हालाह हाल में अफगानिस्तान में बने हालात के कारण हुई है। अभी भारत में इन मेवा का स्टॉक है, लेकिन रक्षाबंधन के बाद से त्योहार का सीजन शुरू हो जाएगा। रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवदुर्गा, दशहरा और दीपावली के त्योहार आते हैं। इनमें घर-घर में मेवा का उपयोग होता है। ऐसे में यदि हालात नहीं सुधरे, तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। मेवा बाजार के जानकार कहते हैं कि अगले महीने तक यह कीमत 50% तक बढ़ सकती है।

क्या कहते हैं व्यापारी

अभी अफगानिस्तान में जो हालात बने हैं उनसे मेवा के कीमत में उछाल आया है। किसमिस, मुनक्का और अंजीत में 200 रुपए तक उछाल आया है। अभी असर पड़ा है और 30 से 35 फीसदी कीमत बढ़ गई है। त्योहार पर हालात नहीं सुधरे तो स्थिति बिगड़ सकती है। लॉकडाउन में पहले ही घाटा हो चुका है। अब देखते हैं क्या स्थिति बनती है।

अशोक गोहिरा, व्यापारी महाराज बाड़ा मेवा बाजार, ग्वालियर

अफगानिस्तान से आयात बंद हो चुका है। नया माल नहीं आ रहा है। इसका मेवा बाजार पर बहुत असर पड़ा है। अंजीर, मुनक्का और खुरमानी के कीमत में 25 से 30 प्रतिशत का उछाल आया है। जल्दी यह प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होती है तो आगे स्थिति खराब हो सकती है। क्योंकि अभी तो इंडिया में जो स्टॉक्स हैं, उनसे काम चल रहा है।

अंकित कुमार, व्यापारी सिटी सेंटर, ग्वालियर

Related Topics

Latest News