साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ेगा
Updated: Apr 16, 2023, 09:06 IST
साल 2023 के 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या के दौरान सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि यह भारत को छोड़कर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से देखा जा सकेगा। ध्यान दें, साल 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण लगने के समय और दूसरी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से।
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रेल को लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमरीका, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, इंडोनेशिया और फिलीपींस में दिखाई देगा।