रात को पत्नी के साथ गहरी नीद में सो रहा था पति, सुबह आंख खुली तो छोटे भाई के बिस्तर में मिली पत्नी, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जायेंगे

 
image
तिलौथू (रोहतास)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में पुलिस हस्तक्षेप के बाद भाभी ने रिश्ते के देवर के साथ पंचों के समक्ष शुक्रवार को शादी रचाई। बताया गया कि महिला का पति नौकरी के लिए बाहर चला गया था। जिसके बाद अपने रिश्ते के देवर पर वह दिल दे बैठी। पति को इसकी जानकारी ही नहीं थी। पति फिर छुट्टी पर घर आया। इसके बाद आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी को गायब देखा। पत्नी को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते शख्स अपने छोटे भाई के पास पहुंच गया। वहां उसके होश ही उड़ गए। पत्नी उसी के साथ मिली।

पति ने किया विरोध, फिर...

पति ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने साथ-साथ रहने की बात कही। इस मामले को पति ने गंभीरता से लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को थाने बुलाया।

मुखिया के समक्ष की शादी

मामले की तहकीकात करने के बाद संबंधित पंचायत के मुखिया को सौंप दिया गया। पंचायत भवन पर मुखिया उमेश कुमार की उपस्थिति में देवर-भाभी की शादी करा दी गई।

Related Topics

Latest News