Today 12 july rashifal : रुका हुआ काम चल पड़ेगा, इस राशि में प्रवेश करेगा शनि : जानिए क्या है आज आपकी राशि में खास

 

Today 12 july rashifal : रुका हुआ काम चल पड़ेगा, इस राशि में प्रवेश करेगा शनि : जानिए क्या है आज आपकी राशि में खास

Aaj ka rashifal in hindi 12 july 2022 : ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। शनि आज मकर राशि में करेंगे प्रवेश।  गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। 

मेष- रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का संयोग है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।इसे भी पढ़ें: आज शनि का परिवर्तन  जनवरी 2023 तक इन राशियों को महालाभ

वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अत्‍यधिक समय ज्ञानार्जन में लगाएं। लिखने-पढ़ने कुछ सीखने में लगाएं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला- किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक- धन का आवक बढ़ेगा। कूटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी लेकिन वाणी के कारण कुछ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- ऊर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी रहेगी। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता रहेगी। शुभता में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर- खर्च की अधिकता मन की परेशानी को बढ़ाएगा। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन- कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ समय है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

Related Topics

Latest News