MP : आज का हिन्दू पंचांग : पढ़िए राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त

 

MP : आज का हिन्दू पंचांग : पढ़िए राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त

आज का हिन्दू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ पंडित विष्णु जोशी ज्योतिषीय सलाह के लिए 8004706822-7905156547 

दिनांक 22 अगस्त 2021

दिन - रविवार

विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

शक संवत - 1943

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - शरद 

मास - श्रावण

पक्ष - शुक्ल 

तिथि - पूर्णिमा शाम 05:31 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 07:40 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग - शोभन सुबह 10:40 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल - शाम 05:28 से शाम 07:03 तक 

सूर्योदय - 06:20 

सूर्यास्त - 19:02 

दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण - श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, हयग्रीव जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावणी उपाकर्म, शरद ऋतु प्रारंभ

विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त 2021 रविवार को  है।

मान्‍यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के दिन अपराह्न का समय रक्षाबंधन के लिये अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दू समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है।

विशेष - भद्र काल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा ।

राखी बांधने का समय सुबह 06:20 से रहेगा । 

अपराह्न मुहूर्त  दोपहर 01:58 से शाम 4:31 तक

लक्ष्मी पूजन तिथि 

स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की और सावन महिने की पूनम (श्रावणी पूनम- 22 अगस्त 2021 रविवार) ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास उपाय  बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करें  और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती है | उसके घर से आर्थिक समस्याएं धीरे धीरे किनारा करती हैं  | बारह मंत्र इसप्रकार हैं –

🌷  ॐ ऐश्‍वर्यै नम:

🌷 ॐ कमलायै नम:

🌷 ॐ लक्ष्मयै नम:

🌷 ॐ चलायै नम:

🌷 ॐ भुत्यै नम:

🌷 ॐ हरिप्रियायै नम:

🌷 ॐ पद्मायै नम: 

🌷 ॐ पद्माल्यायै नम:

🌷 ॐ संपत्यै नम:

🌷 ॐ ऊच्चयै नम:

🌷 ॐ श्रीयै नम: 

🌷 ॐ पद्मधारिन्यै नम:

 सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||

द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||

उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करता है |

 रक्षाबंधनः संकल्पशक्ति का प्रतीक

रक्षाबंधन के दिन बहन भैया के ललाट पर तिलक-अक्षत लगाकर संकल्प करती है कि 'मेरा भाई भगवत्प्रेमी बने। जैसे शिवजी त्रिलोचन हैं, ज्ञानस्वरूप हैं, वैसे ही मेरे भाई में भी विवेक-वैराग्य बढ़े, मोक्ष का ज्ञान, मोक्षमय प्रेमस्वरूप ईश्वर का प्रकाश आये। मेरा भाई धीर-गम्भीर हो। मेरे भैया की सूझबूझ, यश, कीर्ति और ओज-तेज अक्षुण्ण रहे।' भाई सोचे कि 'हमारी बहन भी चरित्रप्रेमी, भगवत्प्रेमी बने।'

इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है। इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्ष भर मनुष्य रक्षित हो जाता है। (भविष्य पुराण)

रक्षाबंधन के पर्व पर बहन भाई को आयु, आरोग्य  पुष्टि की बृद्धि की भावना से राखी बाँधती है। अपना उद्देश्य ऊँचा बनाने का संकल्प लेकर ब्राह्मण लोग जनेऊ बदलते हैं।

समुद्र का तूफानी स्वभाव श्रावणी पूनम के बाद शांत होने लगता है। इससे जो समुद्री व्यापार करते हैं, वे नारियल फोड़ते हैं।

 क्या करें क्या न करें पुस्तक से

आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि :- आज किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।

वृषभ राशि :- आज जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

मिथुन राशि :- आज समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। सयंम से काम लें सब ठीक होगा।

कर्क राशि :- आज अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह राशि :- आज व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन-साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या राशि :- आज अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

तुला राशि :- आज आप भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक राशि :- आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशि :- आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

मकर राशि :- आज अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि :- आज अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। सुदूर जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि :- आज  मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। 

Related Topics

Latest News