शादी के लिए शुभ मुहूर्त कब : दिसंबर तक शादी के लिए ये 31 शुभ मुहूर्त

 
शादी के लिए शुभ मुहूर्त कब : दिसंबर तक शादी के लिए ये 31 शुभ मुहूर्त

कोरोना पाबंदियां हटने के बाद इस शादी सीजन में बूम देखने को मिला है। इस साल दिसंबर तक शादी के लिए 31 शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास ने बताया कि वर्षों बाद ऐसा मुहूर्त आया है कि जिनकी शादियां रुकी हुई हैं, उनकी भी हो सकेंगी। अप्रैल में गुरु का परिवर्तन हुआ है। गुरु अब मीन राशि में आ रहा है। मीन राशि गुरु की स्वराशि होती है। स्वराशि का नियम है कि जिस कन्या को चौथा, आठवां और बारवां गुरु वर्ण पूजा की जरूरत हो, तब भी बिना पूजन के शादी की जा सकती है।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह सबसे अच्छा समय है उन कन्याओं के लिए है, जिनकी शादी गुरु के कारण रुकी है, उनकी शादी इस समय कर सकते हैं। 3 मई को अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होगा। इस दिन देश भर में बिना किसी पंचांग और मुहूर्त के शादी हो सकेगी।

साल 2022 के शुभ मुहूर्त

अप्रैल: 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28

मई: 2, 3, 11, 16, 20, 26, 31

जून: 6, 11, 14, 21

जुलाई: 5, 8, 9

9 जुलाई के बाद शादी बंद हो जाएंगी। अमूमन देव उठनी से शुरू होने वाली शादी इस बार नहीं हो सकेंगी। 4 नवंबर को देव उठनी ग्यारस है, लेकिन शुक्र अस्त होने की वजह से 23 नवंबर तक शादियां नहीं हो सकेंगी। 26 नवंबर से शादी शुरू होंगी।

नवंबर: 26, 28, 29, 30

दिसंबर: 1, 2, 6, 7, 11, 13

साल 2023 के शुभ मुहूर्त

जनवरी: 16, 18, 19, 25, 26, 27,30, 31

फरवरी: 6 से 12

मार्च: 5, 8, 9, 10, 11 से 13

Related Topics

Latest News