ऐसे पता करें आपकी गर्लफ्रेंड से*स के लिए राजी है ?

 
image

अगर कोई लड़की आपको चाहती है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि वो आपसे सेक्स करना चाहती है। हाल में हुए एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि आखिर लड़के सहमती के साथ होने वाले सेक्स को लेकर इतने भ्रमित क्यों रहते हैं और ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए ?

प्यार की आग

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे हैं और उसे किस करने लगते हैं, धीरे धीरे रोमांस बढ़ने लगता है। जल्दी ही वो आपके कपड़े उतारने लगती है। आपको ऐसा लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड को इस समय बहुत अच्छा लग रहा है। इसलिए आप भी उसके कपड़े उतारने लगते हैं। आप पहले भी उसके साथ से*स  कर चुके हैं इसलिए आप खुद ही मान लेते हैं कि वो इस समय भी से*स  करना चाहती है। लेकिन जैसे ही आप पूरी तरह तैयार होते हैं वो अपना मन बदल लेती हैI

वो साफ़-साफ़ मना नहीं करती लेकिन कहती है कि “एक मिनट रुको”I आपका रोमांस चरम सीमा पर पहुँच चुका है, शायद इसीलिए आप उसके कहे शब्दों को या तो नज़रअंदाज़ कर या फ़िर अनसुना कर आगे बढ़ जाते हैं.

सेक्स के लिए तैयार होना ?

बातचीत में शामिल हों से*स  करने के बाद आपको जल्दी ही यह महसूस हो जाता है कि इस दौरान वो शारीरिक रूप से तो आपके साथ थी लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। आपकी गर्लफ्रेंड की से*स  में रूचि होने और उसका से*स  के लिए हाँ कहने में बहुत ही महीन अंतर होता है जिसे समझना बहुत ज़रूरी है। कई बार वो से*स  के लिए तैयार नहीं होती हैं फिर भी आप उनके साथ सेक्स करते हैं।

इस सहमति का क्या मतलब है? साधारण शब्दों में कहें तो सहमति का मतलब है जब कोई लड़की आपको ये बताये कि वो आपके साथ से*स  करना चाहती है। वो इसे कह भी सकती है या कभी कभी इशारों में भी बता सकती है।

आप अकेले वो लड़के नहीं हैं जिसे ये समझ नहीं आता कि आपकी गर्लफ्रेंड से*स  के लिए राजी है या नहीं। हर एक लड़के के सामने यह मुसीबत आती है जहां वे ये समझने की कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे पता लगाएं कि लड़की हमसे से*स  करना चाहती है। तो वो क्या बात है कि लड़को को लिए यह मसला इतना पेचीदगी भरा है?

अमेरिका (america) में हाल में हुए एक शोध में रिसर्च टीम में 145 पुरुषों से इस संबंध में कई सवाल पूछे। वे ये जानना चाहते थे कि आखिर कॉलेज जाने वाले लड़कों या युवाओं को लड़कियों की से*स  के लिए सहमति को समझने में इतनी मुश्किल क्यों होती है?

रूचि या सहमति

इस रिसर्च में लड़कों को 6 अलग अलग परिस्थितयां दी गयी थी। लड़को को यह पता करना था कि कब लड़की की से*स  के लिए सहमति थी, कब वो मना करना चाहती थी, या कब वो निष्क्रिय थी (और यह बात उसने शब्दों या इशारों के माध्यम से या फ़िर दोनों के माध्यम से यह कहने जताने की कोशिश भी की) (And he also tried to convey this through words or gestures or both) हर एक परिस्थिति में लड़कों को यह पता लगाना था कि लड़की से*स  करना चाहती है या नहीं।

जब परिणाम आये तो आश्चर्यजनक रूप से यह बात सामने आई कि पुरुषों को यह पता लगाने में बहुत मुश्किल होती है कि लड़की की से*स  करने में सहमति है या नहीं। उन्हें लगता है कि अगर वो सेक्स नहीं करना चाहेगी तो ज़ोर से मना कर देगीI

अगर लड़की लड़के को अपने पास खींचती हुई कहती है कि “वो उसे पाना चाहती है” तो लड़के अच्छी तरह यह समझ जाते हैं कि इस समय लड़की की पूर्ण सहमति है। अगर लड़की सिर्फ़ इशारों में अपनी सहमति जता रही है तो ऐसे में लड़को को लड़कियों के दिल की बात समझने में बहुत मुश्किल होती है।

प्रतिक्रिया ना होने का मतलब है असहमति

अगर लड़की साफ़ साफ़ शब्दों में से*स  के लिए मना कर रही है या कह रही है कि “अभी नहीं करते हैं” तो इससे लड़कों को अच्छी तरह समझ में आ जाता है कि लड़की का अभी मन नहीं है। मुश्किल तब होती है जब लड़की ना भी नहीं कहती और लड़के को कुछ करने से रोकती भी नहीं है। ऐसे में लड़कों को ये समझ में नहीं आता है कि लड़की से*स  करना चाह रही है या नहीं।

पूछ लें!

अब सवाल यह उठता है कि अगर आप लड़के हैं और लड़कियों के साथ से*स  स करते हैं तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?

जब आप पूरी तरह सहमत हो जाएं कि लड़की से*स  के लिए राजी है तभी उसके साथ से*स  करें अन्यथा ना करें। अगर आप उसके इशारों को नहीं समझ पा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप उस समय से*स  ना करें। आपके मन में जरा भी शंका हो तो अपनी गर्लफ्रेंड से साफ़ साफ़ इस बारे में पूछ लें। यह सबसे बेहतर उपाय है।

अगर आप लड़की हैं तो आपको अपनी बात कहने में ज़रा भी हिचकिचाना नहीं चाहिए। सेक्स का असली मज़ा तभी है जब दोनों पार्टनर की सहमति हो। अगर आपका से*स  करने का बिल्कुल भी मूड नहीं है या पीरियड या सिरदर्द की वजह से आप से*स  नहीं करना चाहती हैं तो इसमें शरमाने की कोई बात नहीं है। ऐसे मौके पर सीधे तौर पर अपने बॉयफ्रेंड से कह दें कि आपको अभी से*स  नहीं करना है। ध्यान रखें कि सेक्स तभी मज़ेदार होगा जब आप दिलों दिमाग से करना चाहेंगीI सिर्फ़ अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए से*स  कभी नहीं करेंI

इन इशारों से समझें कि लड़की का सेक्स करने का मन नहीं है :

  • वो आपके सामने लेटी रहेगी लेकिन खुद कुछ नहीं करेगी। यहां तक कि वो आपको से*स  करने से रोकेगी भी नहीं। ऐसे में समझ लें कि लड़की की असहमति है।
  • अगर आप अकेले ही सब कुछ कर रहे हैं तो समझ लें लड़की का मन नहीं है।
  • पूरे से*स  के दौरान जब वो आपसे कुछ भी ना बोले।
  • वो आपको रोके नहीं लेकिन ‘धीमे करो’ या ‘एक मिनट रुको’ जैसा कुछ बोले तो समझ लें कि उसकी असहमति है।

सन्दर्भ: सिचुएशनल एंड डिस्पोसिशनल डेटर्मिनेन्ट्स ऑफ़ कॉलेज मेन’स परसेप्शन ऑफ़ वीमेन’स सेक्शुअल डिजायर एंड कंसेंट टु से*स  : अ फ़ैक्टोरियल विग्नेट्टे एनालिसिसI जॉर्नल ऑफ़ इंटरपर्सनल वायलेंसI

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल किया गया है .यह लेख पहली बार 24 जनवरी, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

Related Topics

Latest News