Satna से Sidhi जा रही तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी : 24 यात्री घायल, 12 गंभीर रूप से संजय गांधी अस्पताल रेफर

 
vcv

Chuhiya ghati accident update : सीधी में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। इसमें 12 गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के छुहिया घाटी में शुक्रवार की शाम को हुआ। बस सतना से सीधी की ओर जा रही थी। तभी छुहिया घाटी के दूसरे मोड पर बेकाबू होकर पलट गई। जानकारी मिलते ही मौके पर सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय के साथ एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, बीएमओ सहित सभी स्टाफ पहुंच गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा सहित प्रशासनिक अमले मौके पर पहुंचे हैं। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई।

ffg

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्याम बस सर्विस (एमपी 17 पी 0374) जैसे ही छुहिया घाटी सीधी जिले के दूसरे मोड़ में पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा की माने तो 7 गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया गया, बाकी 15 घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर में कराया जा रहा है। घटना की वजह बस का ब्रेक फैल होना फिलहाल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया।

gnfn

बस दुर्घटना में यह हुए घायल

छुहिया घाटी में हुई बस हादसे में घायलों में अजय सिंह पिता दीनबंधु, अक्रमण प्रजापति पिता कुंजलाल (69) निवासी बैढऩ, संजय कुमार पिता दिनेश (20) मुकुंदपुर, हिमांशु साह पिता अंजनी (18) गहिलरा, रामप्रकाश शर्मा पिता रामपाल (50) निवासी गहिलरा, बंशगोपाल केवट पिता रामचरण (50) गुजरेड, रामजी शाह पिता तिलकधारी (78) गहिलरा, सूरज सिंह पिता हीरा सिंह (16) करकोता, कलम सिंह पिता सोनई (65) करकोटा, सोनू कोल पिता रामायण (24) झगरी, साहिल कोल पिता रामायण (3) झगरी, निर्मल कोल पिता रामायण (5) झगरी, सुशील केवल पिता सरिमन (36) गुजरेड़, सियादुलारी सिंह पिता हरिकुमार (40) सीधी, कविता सिंह (36) चितांग सीधी, गब्बर खान पिता हमीम (28), खुशबू बानो शामिल है।

Related Topics

Latest News