REWA में 300 लोग भाजपा में हुए शामिल तो सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 
CVV

रीवा में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे सभी पार्टियों में नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। बहुत से लोग दल भी बदल रहे हैं। रविवार को जहां 300 लोग भाजपा में शामिल हुए। वहीं सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

रीवा के ग्रीन लैंड मैरिज गार्डन में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के हाथों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जाने-माने चिकित्सक राकेश पटेल की पत्नी इंजीनियर कल्पना पटेल अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इस दौरान कल्पना पटेल ने कहा की भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुई हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा की आज बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हुए हैं जिनका उद्देश्य मोदी के हाथों को मजबूत करना है ताकि वो अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। भाजपा आईटी सेल की जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में शामिल होकर लगभग 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

GHHG

वहीं हिनौता में बड़ी संख्या में लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता लोगों ने सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के हाथों ली। इस दौरान रोहणी मिश्रा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए भाजपा को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सही मायने में किसान है तो वो भाजपा को वोट नहीं देगा। आज मैं अपनी मर्जी से कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। किससे मेरा क्या रिश्ता-नाता है वो अलग विषय है लेकिन मेरी विचारधारा किसानों के पक्ष में है। कांग्रेस आईटी सेल की जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में लगभग 104 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है

Related Topics

Latest News